Edited By Vijay, Updated: 27 Jun, 2018 05:43 PM
ब्यास नदी के कैचमेंट एरिया में चोटियों पर बर्फ पिघलने से पंडोह बांध का जलस्तर बढ़ रहा है। जलस्तर निरंतर बढऩे के कारण बांध के गेट किसी भी समय खोले जा सकते हैं। कांगड़ा जिला प्रशासन ने ब्यास नदी के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों व पर्यटकों से...
धर्मशाला: ब्यास नदी के कैचमेंट एरिया में चोटियों पर बर्फ पिघलने से पंडोह बांध का जलस्तर बढ़ रहा है। जलस्तर निरंतर बढऩे के कारण बांध के गेट किसी भी समय खोले जा सकते हैं। कांगड़ा जिला प्रशासन ने ब्यास नदी के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों व पर्यटकों से इस दौरान नदी से दूर रहने की अपील की है। जिला राजस्व अधिकारी कांगड़ा बाल कृष्ण चौधरी ने कहा कि जयसिंहपुर, देहरा और ज्वाली के उपमंडलाधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन को लोगों को सचेत करने के लिए कदम उठाने को कहा गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके।