Edited By Vijay, Updated: 27 Sep, 2022 10:03 PM

सोलन सेब मंडी के आढ़तियों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संदर्भ में एक सेब व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सोलन (ब्यूरो): सोलन सेब मंडी के आढ़तियों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संदर्भ में एक सेब व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि रूप लाल निवासी बाईपास कथैड जिला सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह सेब मंडी के शैड नंबर-33 में सेब आढ़ती का काम करता है। पिछले 2 महीने से जैड (अब्दुल्ला अहमद) निवासी सूरत बलिया व्यापारी के तौर पर सेब मंडी में काम कर रहा था। वह दुकानदारों को पार्ट पेमैंट भी कर रहा था। सेब मंडी में 10-12 दुकानों के आढ़तियों से करीब 1 करोड़ 80 हजार रुपए का सेब लेने के बाद अब वह बिना बताए फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here