राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री मनसा राम

Edited By Vijay, Updated: 15 Jan, 2023 04:31 PM

former minister mansa ram merged in panchatatva with state honors

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री मनसा राम का रविवार को करसोग के इमला विमला मोक्ष धाम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर को उनके बेटे कृष्ण राज, महेश राज और प्रदीप कुमार ने मुखाग्नि दी।

मंडी (रजनीश): वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री मनसा राम का रविवार को करसोग के इमला विमला मोक्ष धाम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर को उनके बेटे कृष्ण राज, महेश राज और प्रदीप कुमार ने मुखाग्नि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने करसोग पहुंचकर दिवंगत कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री मनसा राम को श्रद्धांजलि अर्पित की।
PunjabKesari

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मनसा राम वरिष्ठ मंत्री थे और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार के मंत्रिमंडल में करसोग से सबसे युवा मंत्री के रूप में शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनसा राम ने मंत्री और विधायक के तौर पर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि मनसा राम की कमी पार्टी और प्रदेश को हमेशा खलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मंत्री मनसा राम हमेशा ही एक मार्गदर्शक के रूप में मुझसे मिलते थे और अपने अनुभव सांझा किया करते थे।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी इनके परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। पूर्व मंत्री मनसा राम को जिला प्रशासन की ओर से डीसी मंडी अरिंदम चौधरी, एसडीएम करसोग सुरेंद्र ठाकुर और डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर सहित हजारों लोगों ने दिवंगत मनसा राम को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!