Edited By Vijay, Updated: 11 Apr, 2020 08:57 PM
कोरोना वायरस के चलते पुलिस जवान लॉकडाऊन को लागू करवाने के लिए जहां लगातार ड्यूटी दे रहे हैं, वहीं फर्ज के साथ-साथ लोगों की जान बचाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में महिला कांस्टेबल वर्षा ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में खून की कमी झेल रही...
नाहन (ब्यूरो): कोरोना वायरस के चलते पुलिस जवान लॉकडाऊन को लागू करवाने के लिए जहां लगातार ड्यूटी दे रहे हैं, वहीं फर्ज के साथ-साथ लोगों की जान बचाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में महिला कांस्टेबल वर्षा ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में खून की कमी झेल रही गर्भवती महिला को रक्तदान करके मिसाल कायम की है। महिला कांस्टेबल ने पहले अस्पताल पहुंचकर गर्भवती महिला के लिए रक्तदान किया और फिर शहर में अपनी ड्यूटी संभाली।
वर्षा के अनुसार प्रात:काल उन्हें अस्पताल से सूचना मिली की एक गर्भवती महिला जोकि दिव्यांग है, उसे खून की कमी है। चिकित्सक गर्भवती महिला को पीजीआई रैफर करना चाहते थे लेकिन उससे पहले महिला को रक्त की जरूरत थी। उन्हें जैसे ही पता चला और वह अस्पताल पहुंचीं और महिला को रक्त दिया, जिसके बाद ड्यूटी पर हाजिर हुईं।