हाय गर्मी! ऊना में आसमान से बरस रही आग, 41.8 डिग्री सैल्सियस पहुंचा तापमान

Edited By Vijay, Updated: 15 May, 2025 08:37 PM

fire raining from the sky in una temperature increase

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में आसमान से आग बरस रही है। अधिकतम तापमान हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। वीरवार को ऊना का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया है।

ऊना (मनोहर): हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में आसमान से आग बरस रही है। अधिकतम तापमान हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। वीरवार को ऊना का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सैल्सियस था, जिसमें एक ही दिन में 1.6 डिग्री सैल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले महीने अप्रैल में जहां 3 दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सैल्सियस से ऊपर रहा था, वहीं मई महीने में अब पिछले 2 दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सैल्सियस से ऊपर चल रहा है। अब गर्मी खूब पसीने निकाल रही है।

जिला ऊना में सुबह 9 बजे ही सूर्यदेव प्रचंड हो जाते हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोग घरों में दुबक रहे हैं। साधन संपन्न लोग तो एसी चलाकर गर्मी से राहत पा रहे हैं लेकिन जो साधन संपन्न नहीं हैं वे दोपहर को पेड़ों की छाया के नीचे भी बैठे दिखाई देते हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही ठंडे पेय पदार्थों की मांग में भी वृद्धि हो गई है। लोग गर्मी में राहत के लिए कुल्फी, कोल्ड ड्रिंक, गन्ने का रस व अन्य पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं।

दिन में तो गर्मी परेशान कर ही रही है, लेकिन अब रात को भी गर्मी बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान जहां बुधवार को 17 डिग्री सैल्सियस था, वहीं आज 2.4 डिग्री सैल्सियस की वृद्धि के साथ 19.4 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया है। यदि रात को कुछ देर के लिए भी बिजली चली जाए तो हालात खराब होने लगती है। मौसम विभाग के सहायक अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि आज ऊना का अधिकतम तापमान 41.8 व न्यूनतम 19.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!