देर रात भुंतर में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, 15 लाख का नुकसान

Edited By prashant sharma, Updated: 20 Apr, 2021 10:22 AM

fire in electronic shop in bhuntar late night loss of 1 5 million

जिला कुल्लू के पारला भुंतर में दीपक इलेक्ट्रॉनिक नाम की एक दुकान में रात के समय आग लग गई। आग लगने के कारण दुकान में रखे सामान का 15 लाख का नुकसान हुआ है।

कुल्लू (संजीव जैन) : जिला कुल्लू के पारला भुंतर में दीपक इलेक्ट्रॉनिक नाम की एक दुकान में रात के समय आग लग गई। आग लगने के कारण दुकान में रखे सामान का 15 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। भुंतर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात के समय दीपक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से अचानक धुआं उठना शुरू हो गया। आसपास के लोगों ने इस घटना के बारे में दुकान के मालिक को जानकारी दी। सूचना मिलते ही दुकान का मालिक दीपक घई तुरंत मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को अवगत करवाया गया।

दुर्गा सिंह ने बताया कि अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया गया और थोड़ी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। दुर्घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दिया गया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि भुंतर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आग खीमी राम शर्मा के सिल्वर फेस कंपलेक्स के होटल में बने किराए की दुकान में लगी बचाई गई। संपत्ति में उपरोक्त होटल अन्य पांच दुकानें अनुमानित राशि एक करोड़ से ज्यादा कीमत की है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!