नाहन में शॉर्ट सर्किट से दहला छोटा चौक बाजार: बिजली पोल पर अचानक भड़की आग

Edited By Jyoti M, Updated: 17 Apr, 2026 12:58 PM

chhota chowk market in nahan rocked by short circuit

नाहन के व्यस्ततम इलाके छोटा चौक बाजार में आज सुबह भयानक आग लगने के समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ और हादसे की असल वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने भयानक रुप ले लिया और आसपास फैली अन्य तारों को...

हिमाचल डेस्क। नाहन के व्यस्ततम इलाके छोटा चौक बाजार में आज सुबह भयानक आग लगने के समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ और हादसे की असल वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने भयानक रुप ले लिया और आसपास फैली अन्य तारों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

क्षेत्र में मचा हड़कंप

तड़के हुई इस घटना से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और तारों से निकलती चिंगारियां देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। गनीमत यह रही कि समय रहते इस पर काबू पा लिया गया वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। 

बिजली आपूर्ति ठप

इस अग्निकांड के कारण छोटा चौक बाजार और उसके साथ लगते कई मोहल्लों की बिजली पूरी तरह गुल हो गई है। पिछले कई घंटों से क्षेत्र में अंधेरा पसरा हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मरम्मत कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुँच गई। विभाग के कर्मचारी युद्ध स्तर पर जली हुई तारों को बदलने और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बिजली आपूर्ति को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि जनता को और असुविधा न हो।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!