Edited By kirti, Updated: 06 Feb, 2020 04:33 PM
भारत एक ऐसा देश है जहां विभिन्न समुदाय के लोग रहते हैं। उनकी मान्यताएं भी अजीबो-गरीब हैं, जिन पर विश्वास करना साधारण जन की बात नहीं है। आज चाहे हिंदुस्तान डिवेलपिंग कंट्री के रूप में ऊभर कर सामने आ रहा है, फिर भी अंधविश्वास पर आंखे मूंद कर विश्वास...
बद्दी(आदित्य): भारत एक ऐसा देश है जहां विभिन्न समुदाय के लोग रहते हैं। उनकी मान्यताएं भी अजीबो-गरीब हैं, जिन पर विश्वास करना साधारण जन की बात नहीं है। आज चाहे हिंदुस्तान डिवेलपिंग कंट्री के रूप में ऊभर कर सामने आ रहा है, फिर भी अंधविश्वास पर आंखे मूंद कर विश्वास किया जाता है। कहते हैं भगवान अपनी उपस्थिति चमत्कार के माध्यम से दिखाते हैं। अब इसे अंधविश्वास कहे या चमत्कार कभी भगवान गणेश तो कभी भोलनाथ की सवारी नंदी की मूर्ति अचानक दूध पीने लगती है और इस बार तो उपमंडल नालागढ़ के वार्ड नंबर 1 में घर के अंगना मे स्थित पीर की दरगाह के साथ उगे अमरूद के वृक्ष के तनों से मौली नुमा धागे उग रहे हैं।
जिसको देखने के लिए आसपास के हजारों लोग इकट्ठा हो रहे हैं और इसे भगवान का चमत्कार मानकर पूज रहे हैं और हजारों में चढ़ावा भी चल रहा है वही आसपास रह रहे लोगों का कहना है कि यह दरगाह तकरीबन 15 साल पुरानी है और यह अमरूद का पेड़ भी काफी समय से दरगाह के पास ही है और अचानक से कुछ दिन पहले इसमें से मौली नुमा धागे उगने लगे हे जो कि देखने से ईश्वर का चमत्कार प्रतीत हो रहा है।