Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Jun, 2017 04:25 PM
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत बागबनिया में स्थित एक फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई।
सोलन (आदित्य चड्ढा): औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत बागबनिया में स्थित एक फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री कूलिंग कंप्रेसर में हुई इस घटना से 5 मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं। जिसमें से 2 मजदूरों की हालत गंभीर है। जिन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। सूत्रों से पता चला है कि सर्विस के दौरान अचानक ब्लास्ट हुआ।