Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 May, 2017 07:50 PM
जालंधर से मां चिंतपूर्णी माथा टेकने आई एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने का गगरेट पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है।
गगरेट: जालंधर से मां चिंतपूर्णी माथा टेकने आई एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने का गगरेट पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी श्किायत में कहा है कि वह मूल रूप से फिल्लौर की रहने वाली है और जालंधर में अपने मौसा के पास रहती है। 25 मई को वह जालंधर के गुरु अर्जुन देव नगर की मिट्ठू बस्ती निवासी अपने दोस्त राजवीर सिंह के साथ मां चिंतपूर्णी माथा टेकने आई थी।
जालंधर पहुंचते ही शादी से मुकर गया युवक
जब वह वापस जा रहे थे तो उक्त युवक ने गगरेट में एक होटल में कुछ देर रुकने की बात कहकर कमरा किराए पर ले लिया। हालांकि बाद में उसने सुबह जालंधर जाने की बात कही। रात को उसने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब वे अगले दिन जालंधर पहुंचे तो युवक शादी की बात से मुकर गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवती का मैडीकल करवा कर मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश आरंभ कर दी है। डी.एस.पी. जितेंद्र चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।