Edited By Vijay, Updated: 01 Dec, 2023 09:39 PM
सोलन नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव 4 दिसम्बर को होगा। चुनाव की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से नगर निगम सोलन कार्यालय में आरंभ होगी। यदि उस दिन निर्धारित कोरम पूरा नहीं हुआ तो यह चुनाव 5 दिसम्बर को होगा।
सोलन (ब्यूरो): सोलन नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव 4 दिसम्बर को होगा। चुनाव की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से नगर निगम सोलन कार्यालय में आरंभ होगी। यदि उस दिन निर्धारित कोरम पूरा नहीं हुआ तो यह चुनाव 5 दिसम्बर को होगा। प्रशासन ने देर शाम को चुनाव की अधिसूचना जारी की। पिछले कई दिनों से सोलन में मेयर व डिप्टी मेयर चुनाव की घोषणा का इंतजार हो रहा था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सोलन दौरे के दूसरे ही दिन मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव की घोषणा हो गई। इसके साथ ही कांग्रेस व भाजपा ने इस चुनाव के लिए अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। नगर निगम में पार्षदों की कुल संख्या 17 है। इसमें 9 कांग्रेस, 7 भाजपा व एक निर्दलीय पार्षद है। विधायक को वोट का अधिकार मिलने से कांग्रेस की कुल संख्या 10 हो गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here