चुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम जोड़ने का आज अंतिम दिन, अब तक 15 हजार नए वोटर

Edited By Updated: 21 Apr, 2017 12:36 PM

election for voter list in name add today last day

नगर निगम चुनाव को लेकर प्रतिदिन नए मतदाता अपना नाम दर्ज करवा रहे हैं।

शिमला: नगर निगम चुनाव को लेकर प्रतिदिन नए मतदाता अपना नाम दर्ज करवा रहे हैं। इसके लिए प्रशासन की ओर से तथा सभी राजनीतिक पार्टियों की ओर से नए मतदाताओं को शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रत्येक वार्ड से नए मतदाताओं के वोट बनाने के लिए पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। ऐसे में जहां पर पहले मतदाता सूची में 63404 मतदाता शामिल थे, वहीं पर अब नए करीब 15000 हजार मतदाता शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही अभी इस सूची में करीब 3 हजार और नए मतदाता शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में अब इन चुनावों में करीब 80 हजार मतदाता होने की उम्मीद है। 


21 अप्रैल तक का दिया है समय 
इसके साथ ही चुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम जोड़ने का आज अंतिम दिन है। इसके बाद शहर व नगर निगम ग्रामीण में रहने वाले मतदाता अपने नाम सूची में नहीं जोड़ पाएंगे। फार्म नंबर 4 के माध्यम से सूची में जोड़ने के लिए पहुंचे हुए आवेदनों पर जिला प्रशासन सूचियों को संशोधित कर फाइनल सूची जारी करेगा। नगर निगम चुनाव को लेकर 16 अप्रैल को प्रशासन ने मतदाता सूची जारी की थी, जिसमें बहुत खामियां पाई जाने पर जिला प्रशासन ने ग्रामीण व शहरी मतदाता सूचियों पर नाम कटवाने, जोड़ने व स्थानांतरित करने के लिए 21 अप्रैल तक का समय दिया है। इसमें एम.डी.एम. ग्रामीण व शहरी ने लोगों के नाम दर्ज कर स्थानांतरित करवाने हैं। 


बी.एल.ओ. घर-घर जाकर दर्ज कर रहे हैं नाम
बी.एल.ओ. भी घर-घर जाकर लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ रहे हैं। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं उन्हें फार्म नंबर-4 बांट कर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की सलाह दे रहे हैं। नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता सूचियों में बी.एल.ओ. घर-घर जाकर नाम दर्ज कर रहे हैं। लोग फार्म नंबर-4 भर कर मतदाता सूची में शामिल हो रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार बुधवार तक शहरी मतदाता सूची में 399 और ग्रामीण में 629 नए मतदाता शामिल हुए हैं। बी.एल.ओ. द्वारा प्रतिदिन वार्ड स्तर पर 100 से अधिक मतदाताओं को सूची में शामिल कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!