मई के दूसरे सप्ताह में सुनाई देगी स्टार प्रचारकों की गूंज, आएंगे ये दिग्गज नेता

Edited By Ekta, Updated: 01 May, 2019 04:24 PM

election campaign

लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक मई के दूसरे सप्ताह से प्रदेश में दस्तक देगें। इसमें भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी चुनाव प्रचार के लिए आएगी। इसी...

शिमला (कुलदीप): लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक मई के दूसरे सप्ताह से प्रदेश में दस्तक देगें। इसमें भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी चुनाव प्रचार के लिए आएगी। इसी तरह कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अन्य नेताओं के आने की संभावना है। स्टार प्रचारकों के आगमन को देखते हुए दोनों राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिमला व मंडी संसदीय क्षेत्र में 2 बड़ी चुनावी जनसभाओं को आयोजित करवाने की तैयारी कर रही है। इसी तरह अमित शाह 5 और 12 मई को चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और नाहन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर सकते हैं। 

भाजपा-कांग्रेस से संबद्ध संगठन भी मोर्चे पर डटे

भाजपा व कांग्रेस से संबद्ध संगठन भी मोर्चे पर डट गए हैं। भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से संसदीय क्षेत्रों के आधार पर काम बांटे गए हैं। इसी तरह भाजपा किसान मोर्चा, महिला मोर्चा और एस.सी. मोर्चा सहित अन्य संगठन रणनीति के तहत काम को आगे बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस में भी युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और सेवादल सहित अन्य को दायित्व सौंपा गया है।

6 के बाद आएंगे कांग्रेस स्टार प्रचारक: राठौर

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का कहना है कि कांग्रेस के स्टार प्रचारक 6 मई के बाद आएंगे। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, कैप्टन अमरेंद्र सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अन्य नेताओं के आने की संभावना है।

मोदी-शाह सहित अन्य नेता आएंगे: सत्ती

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा पार्टी के बड़े नेता चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। भाजपा ने अब तक चुनाव प्रचार में कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!