Mandi: डडौर में तेज रफ्तार जीप की चपेट में आया वृद्ध, माैके पर मौ/त

Edited By Vijay, Updated: 03 Sep, 2024 05:59 PM

elderly man hit by speeding jeep in dadaur dies on the spot

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं और इनका मुख्य कारण तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाना पाया जा रहा है। तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने के कारण कई बार पैदल चलने वालों को अपनी जान गंवानी पड़ जाती है।

नेरचौक (हरीश): हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं और इनका मुख्य कारण तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाना पाया जा रहा है। तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने के कारण कई बार पैदल चलने वालों को अपनी जान गंवानी पड़ जाती है। ताजा मामला मंडी जिला के नेरचौक क्षेत्र में पेश आया है। यहां हुए एक सड़क हादसे में वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा शनि मंदिर डडौर के समीप पेश आया है। मृतक की पहचान दोहंदी निवासी लक्ष्मण (62) के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को वृद्ध व्यक्ति शनि देव मंदिर से डडोर की ओर जा रहा था। इस दौरान मंडी की ओर से तेज रफ्तार में आई जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को लेकर बल्ह पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!