शिक्षा विभाग में 3000 अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों में जल्द होंगी नियुक्तियां : शिक्षा मंत्री

Edited By Vijay, Updated: 18 Feb, 2024 09:25 PM

education minister rohit thakur

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि गत वर्ष में सरकार ने लगभग 526 नई नियुक्तियां और 2323 पदोन्नति की थीं। शीघ्र ही लगभग 3000 अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों में नियुक्तियां कर दी जाएंगी।

शिमला (ब्यूरो): शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि गत वर्ष में सरकार ने लगभग 526 नई नियुक्तियां और 2323 पदोन्नति की थीं। शीघ्र ही लगभग 3000 अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों में नियुक्तियां कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षक और प्रशिक्षु अनुपात राष्ट्रीय स्तर से लगभग 3 गुना अच्छा है। हिमाचल प्रदेश में यह अनुपात 10:1 (लगभग) है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 30:01 (लगभग) है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गत वर्ष में लगभग 6000 भर्ती, प्रमोशन व रैगुलराइजेशन की हैं और जल्द ही 3 हजार और भर्तियां की जाएंगी। इसके अतिरिक्त गत वर्ष में शिक्षा विभाग में जेबीटी पद पर 88, टीजीटी की 66 और सी एंड वी की 98 नई नियुक्तियां की गई हैं। आने वाले कुछ दिनों में टीजीटी के 898, जेबीटी के 1161 और शास्त्री की 193 कुल 2262 बैचवाइज तरीके से नियुक्तियां कर दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त कुल 2848 नियुक्तियां सीधी भर्ती से कर दी जाएंगी, जिनमें टीजीटी के 889, जेबीटी के 1766 और सी एंड वी के 193 (शास्त्री) हैं। इसके अलावा 10वीं और 12वीं के 10,550 विद्यार्थियों और कालेज के लगभग 1000 टॉपर्स को टैब वितरित कर दिए गए हैं। 

2024-25 के शिक्षा सत्र से लागू संशोधित एक्टीविटी कैलेंडर
रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में राज्य प्रायोजित स्कॉरलशिप योजनाओं के कारण 23680 विद्यार्थियों को लाभ पहुंचा है। केन्द्र पोषित योजनाओं को मिलाकर गत वर्ष लगभग 81618 विद्यार्थियों को लाभ पहुंचा है। हिमाचल प्रदेश में स्कूली स्तर पर लगभग 20 से 30 दिन के अतिरिक्त पढ़ाई करवाई जाएगी। 180 से 185 तक के सालाना शिक्षण दिवस को लगभग 210 दिनों तक बढ़ा दिया जाएगा। संशोधित एक्टीविटी कैलेंडर को 2024-25 के शिक्षा सत्र से लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्कूलों में 40 हजार मॉडर्न डैस्क प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सभी स्कूलों में बनाए करियर काऊंसलिंग व गाइडैंस सैल
रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों में (राजकीय उच्च विद्यालय/राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक) करियर काऊंसलिंग व गाइडैंस सैल बनाए हैं जोकि सभी विद्यार्थियों को सभी विषयों पर काऊंसलिंग करते हैं और भविष्य में आगे उनको उनकी क्षमता व रुचि के अनुसार करियर चुनने में भी मदद करते हैं।

अध्यापकों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय एक्सपोजर
प्रदेश के अध्यापकों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय एक्सपोजर देने के लिए प्रथम चरण में लगभग 200 अध्यापकों को सिंगापुर में अंतर्राष्ट्रीय विजिट पर भेजा जा रहा है। इसी तरह 200 अध्यापकों को केरल व अन्य राज्यों में भी भेजा जा रहा है। ये अध्यापक सिंगापुर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रौद्योगिकी शिक्षण के साथ-साथ वहां की अन्य सुविधा व स्टूडैंट के लिए वहां पर भविष्य के अवसरों पर भी ज्ञान प्राप्त करेंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!