PICS: मिठाइयों के शौकीन लोग अब 'इस' चीज की ओर हो रहे आकर्षित

Edited By Updated: 29 Oct, 2016 02:53 PM

dry fruits unchaste sweets diwali bakery products gift items

मिठाई का नाम आते ही जहां मुंह में पानी आ जाता था, वहीं अब लोग मिलावट के खौफ के चलते इसे बाय-बाय करते नजर आ रहे हैं।

ऊना (अमित शर्मा): मिठाई का नाम आते ही जहां मुंह में पानी आ जाता था, वहीं अब लोग मिलावट के खौफ के चलते इसे बाय-बाय करते नजर आ रहे हैं। मिलावट ने लोगों के दिलों में इस कदर डर पैदा कर दिया है कि वे रंगीन मिठाइयों से जहां दूरी बना रहे हैं, वहीं दूध उत्पाद भी लोगों को भा नहीं रहे है। ऐसे में लोगों को ड्राई फ्रूट, बेकरी उत्पाद अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। 


मिक्स ड्राई फ्रूट की ओर आकर्षित
जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले तक देश में दिवाली में मिठाई का खास महत्व माना जाता था लेकिन बदलते वक्त और मिठाइयों में मिलावट के डर जहां मिठाई विक्रेताओं के धंधे पर मार की है। दिवाली पर ज्यादा मुनाफा कमाने की आड़ में बेची जाने वाली मिठाइयों से ऊना के लोग दूर होने लगे हैं। उपभोक्ता हाल ही के सालों से ड्राई फ्रूट मिक्स और बेकरी उत्पादों की ओर आकर्षित हो रहे हैं और दिवाली पर इन्हीं स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्द्धक मिठाइयों को तरजीह देते हुए बड़ी मात्रा में इनकी खरीददारी के लिए बाजार में उमड़ने लगे हैं। वहीँ इस दिवाली मार्किट में आए फलों के कट पीस भी लोगों खूब भा रहे है। 

PunjabKesari

 


मिठाई की जगह गिफ्ट आइटम की बढ़ी मांग
स्थानीय लोगों ने भी रिश्तेदारों और परिचितों को इस दिवाली मिठाई की जगह ड्राई फ्रूट, बेकरी प्रोडक्ट या गिफ्ट आइटम देने का मन बनाया हुआ है। वहीं ड्राई फ्रूट और बेकरी उत्पादों की बढ़ती मांग से दुकानदारों में खासी खुशी देखी जा रही है। इन उत्पादों को बेचने वाले दुकानदारों की मानें तो पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार लोग ड्राई फ्रूट, बेकरी उत्पाद और फ्रूट कट पीस की जमकर खरीददारी कर रहे हैं।

 

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!