Edited By Vijay, Updated: 05 Feb, 2024 11:06 PM
न्यायिक हिरासत में चल रहा नशा तस्करी का आरोपी कुल्लू अस्पताल से फरार हो गया है। इसे बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सोमवार को तड़के साढ़े 3 बजे के आसपास यह फरार हो गया।
कुल्लू (शम्भू): न्यायिक हिरासत में चल रहा नशा तस्करी का आरोपी कुल्लू अस्पताल से फरार हो गया है। इसे बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सोमवार को तड़के साढ़े 3 बजे के आसपास यह फरार हो गया। इसके दो रिश्तेदार इसकी तीमारदारी के लिए आए थे और ये दोनों भी गायब हैं। पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है और सभी थाना-चौकियों को भी अलर्ट कर दिया है। प्रदेश के अन्य जिलों की पुलिस और पंजाब पुलिस को भी फरार आरोपी के फोटो व नाम-पता भेजा है।
जानकारी के अनुसार संदीप कुमार पुत्र केवल कृष्ण निवासी मकान नंबर 13 वार्ड नंबर 17 गुरु गोबिंद सिंह नगर होशियारपुर पंजाब के खिलाफ भुंतर में 16 जनवरी को मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने के बाद कोर्ट ने इसे न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश दिए। अब यह न्यायिक हिरासत में चल रहा है। बीमार होने के कारण इसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया और गत रात को यह भाग गया। इसके 2 रिश्तेदारों ने इसको भगाने में मदद की। अब पुलिस तीनों को ढूंढ रही है। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी को निलंबित किया जाएगा। एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि तीनों की तलाश जारी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here