कांगड़ा के डाॅ. विकास कटोच डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

Edited By Vijay, Updated: 24 Dec, 2021 06:28 PM

dr vikas katoch conferred with honorary doctorate degree

डिजिटल मीडिया में योगदान के लिए कांगड़ा के डाॅ. विकास कटोच को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। डाॅ. विकास को डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए ऑस्ट्रेलिया की कॉमनवैल्थ वोकेशनल यूनिवर्सिटी किंगडम ऑफ टोंगा ने इस उपाधि से...

शिमला (ब्यूरो): डिजिटल मीडिया में योगदान के लिए कांगड़ा के डाॅ. विकास कटोच को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। डाॅ. विकास को डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए ऑस्ट्रेलिया की कॉमनवैल्थ वोकेशनल यूनिवर्सिटी किंगडम ऑफ टोंगा ने इस उपाधि से सम्मानित किया है। दीक्षांत समारोह में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर (एशिया) डाॅ. रिपु रंजन सिन्हा क्वांटन यूनिवर्सिटी के प्रोफैसर, एडवाइजर एके खरे और मानव आहूजा ने डाॅ. विकास कटोच को इस उपाधि से नवाजा। हिमाचल के कांगड़ा जिले के आरठ पालमपुर के रहने वाले विकास ने 5वीं तक की शिक्षा कांगड़ा के स्थानीय सरकारी स्कूल से की। इसके बाद सेंट पॉल पालमपुर से 12वीं तक की शिक्षा हासिल की। पीटीयू से कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी की। वह स्कूल व काॅलेज में सक्रिय रूप से कल्चरल व पॉलिटिकल इवैंट्स का हिस्सा रहे हैं और उनकी रुचि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति हमेशा से रही है। वर्तमान में विकास कटोच नई दिल्ली स्थित एडोमंत्रा डिजिटल मीडिया के सीईओ हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!