प्रदेश की जनता को दीं गारंटियों पर जवाब दे कांग्रेस : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Apr, 2024 06:53 PM

dharamshala congress guarantees answers

कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जो प्रदेश की जनता को गारंटियां दी थीं, पहले कांग्रेस उनके बारे में जनता को बताए। यह बात सोमवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

धर्मशाला (जिनेश): कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जो प्रदेश की जनता को गारंटियां दी थीं, पहले कांग्रेस उनके बारे में जनता को बताए। यह बात सोमवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। भाजपा के संकल्प पत्र के बारे में उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी का काम होता है कुछ बोलना, इसलिए कांग्रेस भाजपा द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र को लेकर सवाल उठा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह एक रस्म है, जो कांग्रेस घोषणा पत्र पर प्रश्न कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों काफी रोजगार दिया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लेकर कहा कि सुक्खू प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों को देखकर विचलित हो गए हैं। इसलिए विधायकों की खरीद-फरोख्त आदि के बयान जनता के सामने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास सबूत हैं तो जनता के समक्ष रखें। जयराम ने कहा कि अपने विधायकों को तो मुख्यमंत्री संभाल नहीं पाए। जो कार्यप्रणाली सी.एम. सुक्खू की रही है, उससे विवश होकर विधायकों ने बगावत की। वहीं ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के पालन होने की पूरी गारंटी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!