Edited By Vijay, Updated: 30 Nov, 2018 07:21 PM
स्टार्टअप इंडिया यात्रा हिमाचल प्रदेश-2018 का समापन शुक्रवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.) मंडी में हुआ जिसकी अध्यक्षता मंडलायुक्त मंडी विकास लाबरू ने की। इस कार्यक्रम में राज्य के 13 सबसे उत्कृष्ट नवाचारों को पुरस्कृत किया गया। इस...
मंडी: स्टार्टअप इंडिया यात्रा हिमाचल प्रदेश-2018 का समापन शुक्रवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.) मंडी में हुआ जिसकी अध्यक्षता मंडलायुक्त मंडी विकास लाबरू ने की। इस कार्यक्रम में राज्य के 13 सबसे उत्कृष्ट नवाचारों को पुरस्कृत किया गया। इस यात्रा में पिछले 15 दिनों में हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों के मेधावी छात्रों, विचार स्रोतों और खोजकर्ताओं की पहचान की गई और उनकी उद्यमी प्रवृत्ति का आकलन करने के साथ ही नवीन विचारों को प्रोत्साहन दिया गया। यात्रा के अंतर्गत 4 बड़े क्षेत्रों के उद्यमी युवाओं व विकासशील व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें 3,000 लोगों में से 65 नव विचारों को चयनित किया गया। अंतिम चरण में आई.आई.टी. मंडी में 2 दिनों तक चयनित युवाओं ने निर्णायक मंडल के समक्ष अपनी प्रस्तुति दी।
कृषि क्षेत्र में सोलन का बी.बी. ऊर्जा समूह प्रथम
धर्मशाला से सुदर्शना कुमारी को हीरो ऑफ द स्टेट चुना गया। उनके द्वारा चीड़ की पत्तियों पर आधारित उद्योग के बारे में प्रस्तुत नवाचार के लिए उन्हें एक लाख रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। कृषि क्षेत्र में बी.बी. ऊर्जा समूह सोलन प्रथम, सोलन के ऋतिक भारद्वाज दूसरे व सोलन के अनुज चौहान तीसरे स्थान पर रहे। सामाजिक क्षेत्र वर्ग में मंडी के अंकुर कौंडल प्रथम, सोलन की प्रांचल दूसरे व चम्बा के गौरव भाडवाल तथा सौरभ भाडवाल तीसरे स्थान पर, प्रौद्योगिकी वर्ग में हमीरपुर के दिनेश पटियाल प्रथम, धर्मशाला के अभिषेक चौधरी दूसरे तथा देव्यांश प्रकाश सिंह तीसरे स्थान पर और महिला वर्ग में मनाली की अमशु प्रथम, शिमला की विपाशा शर्मा दूसरे तथा सोलन की आरुषि तीसरे स्थान पर रही। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को क्रमश: 40, 30 व 20 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया।