जाहनवी बनी मिस भारत हिमाचल प्रदेश

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Nov, 2017 01:42 AM

dharamsala  jahnvi  miss india  himachal pradesh

धर्मशाला की बेटी जाहनवी शर्मा ने मिस भारत हिमाचल प्रदेश का खिताब अपने नाम किया है। प्रतियोगिता के विभिन्न 5 राऊंड में जाहनवी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मिस भारत हिमाचल प्रदेश के ताज को अपने नाम किया।

धर्मशाला : धर्मशाला की बेटी जाहनवी शर्मा ने मिस भारत हिमाचल प्रदेश का खिताब अपने नाम किया है। प्रतियोगिता के विभिन्न 5 राऊंड में जाहनवी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मिस भारत हिमाचल प्रदेश के ताज को अपने नाम किया। अमन गांधी प्रोडक्शन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में धर्मशाला की जाहनवी शर्मा को विजेता घोषित किया गया है। धर्मशाला के श्यामनगर की रहने वाली जाहनवी शर्मा की 10वीं तक की शिक्षा सैक्रेट हार्ट स्कूल सिद्धपुर में हुई जबकि वर्तमान में जाहनवी धर्मशाला कालेज में बी.बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा है। शिमला में आयोजित मिस भारत प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मुंबई, राजस्थान, सिक्किम, मध्य प्रदेश, जे. एंड के., पंजाब व हरियाणा सहित अन्य राज्यों की युवतियों ने भाग लिया, जिनमें अधिकतर प्रतिभागी हिमाचल प्रदेश से थीं। मिस भारत हिमाचल प्रदेश का खिताब जीतने पर टॉलीवुड अभिनेत्री सूफी सैयाद ने ताज पहनाया। प्रतियोगिता के विभिन्न 5 राऊंड में गाऊन पहनकर रैंप पर कैटवॉक, टैलेंट राऊंड, आधुनिक परिधान, पारंपरिक परिधान और सवाल-जवाब राऊंड शामिल रहे, जिसमें जाहनवी ने बेहतर प्रदर्शन किया। जाहनवी के प्रदर्शन से निर्णायक मंडल भी प्रभावित हुआ तथा मिस भारत हिमाचल प्रदेश के खिताब से नवाजा गया।
PunjabKesari
प्रदेश को गौरवान्वित करवाने को रहूंगी प्रयासरत
मिस भारत हिमाचल प्रदेश का ताज जीत चुकी जाहनवी शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित करने को वह प्रयासरत रहेंगी। उन्होंने बताया कि टॉलीवुड अभिनेत्री सूफी सैयाद ने उन्हें आगे बढऩे को प्रेरित किया है। जाहनवी ने कहा कि हमारा प्रदेश शांतिप्रिय व समृद्ध संस्कृति को संजोए हुए है। ऐेसे में उनका भी प्रयास रहेगा कि वह इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाएं। जाहनवी ने बताया कि अमन गांधी प्रोडक्शन द्वारा अब ग्लोरी ऑफ  यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए भी आयोजकों ने उसे भाग लेने को कहा है तथा वह इसके लिए भी प्रयास करेंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!