विधानसभा चुनावों से ठीक पहले दिल्ली में सोनिया गांधी से मिले धनीराम शांडिल (Video)

Edited By Vijay, Updated: 23 Nov, 2021 05:30 PM

हिमाचल प्रदेश में आगामी वर्ष में होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सोलन से विधायक धनीराम शांडिल ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनियां गांधी से दिल्ली में मंगलवार को मुलाकात की। सोनिया गांधी ने मिलकर काम करने का संदेश दिया है।

सोलन (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में आगामी वर्ष में होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सोलन से विधायक धनीराम शांडिल ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनियां गांधी से दिल्ली में मंगलवार को मुलाकात की। सोनिया गांधी ने मिलकर काम करने का संदेश दिया है। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। आने वाले समय में हिमाचल में राजनीति भी गर्मा सकती है। कांग्रेस में अगले चेहरे को लेकर भी अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। ऐसे में बेदाग छवि के विधायक धनीराम शांडिल को लेकर कांग्रेस पंजाब के बाद हिमाचल में भी प्रयोग कर सकती है।

विधायक की सोनिया गांधी से मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। इस दौरान शांडिल ने प्रदेश में हुए उपचुनाव में पार्टी की जीत को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की जीत का भरोसा दिया। सोनिया गांधी ने सलाह दी कि सभी लोग मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ें और कांग्रेस की नीतियों को हर घर तक पहुंचाएं। बता दें कि शांडिल की केंद्रीय कांग्रेस हाईकमान में जबरदस्त पकड़ है। शांडिल ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला व सह प्रभारी संजय दत्त की भी खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ये दोनों ही नेता हिमाचल में कांग्रेस को लगतार मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!