Manimahesh: मणिमहेश यात्रा के दौरान 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डल झील में लगाई आस्था की डुबकी

Edited By Vijay, Updated: 11 Sep, 2024 07:15 PM

devotees took a holy dip in dal lake

उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के शाही स्नान (बडे़ न्हौण) में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

भरमौर (उत्तम ठाकुर): उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के शाही स्नान (बडे़ न्हौण) में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सप्तमी के दिन यहां पर स्थानीय रीति-रिवाज के अनुसार अलग-अलग जगह से आई छड़ियों ने डल झील तोड़ने की रस्म को अदा किया। डल झील की रस्म को अदा करने के बाद यहां पर शाही स्नान शुरू हो गया। ज्योतिषियों के अनुसार शाही स्नान मंगलवार रात 11:02 से शुरू होकर बुधवार दोपहर 2:20 तक चलता रहा।

इस दौरान देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने इस पावन अवसर पर पवित्र डल झील में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। इससे पहले मंगलवार को संचूई के शिव गुरों की छड़ी ने डल झील तोड़ने की रस्म को अदा किया तत्पश्चात कार्तिक स्वामी कुगती के गुरों ने डल झील के काली डल को पार करके रस्म की अदायगी की।

इस दौरान हजारों शिव भक्तों ने भोलेनाथ का जयकारा करने के साथ ही शाही स्नान में डुबकी लगाई। बुधवार को दोपहर बाद तक लोग स्नान करते रहे। इससे पहले भी कृष्ण जन्माष्टमी के शाही स्नान के दौरान एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डल झील में डुबकी लगाई थी। मंगलवार व बुधवार को मौसम साफ रहने के चलते यहां पर स्थानीय श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ गई।

यात्रा के दौरान अलग-अलग हादसों में कुल 8 यात्रियों की मौत
इस बार मणिमहेश यात्रा के दौरान अलग-अलग हादसों में कुल 8 यात्रियों की मौतें हुई हैं जो अब तक की सबसे कम हैं जिसमें तीन लोगों की मौत गाड़ियों के एक्सीडैंट के जारिए हुई है जबकि एक कैजुअल्टी यात्रा के आधिकारिक रूप से शुरू होने से पहले ही सामने आई है। लिहाजा यात्रा के आधिकारिक रूप से शुरू होने के बाद यहां पर मात्र चार ही मौतें सामने आई हैं।

कार्यकारी एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने कहा कि सप्तमी व अष्टमी के दिन 2 दिनों में 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डल झील में डुबकी लगाकर शाही स्नान किया है। अब तक 6 लाख से अधिक श्रद्धालु मणिमहेश पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि प्रशासन की ओर से इस बार यात्रा के सफल आयोजन के लिए किसी भी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ी गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!