Una: मन्नत पूरी हाेने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा श्रद्धालु, पावन पिंडी पर अर्पित किया सवा किलो चांदी का छत्र

Edited By Vijay, Updated: 28 Nov, 2025 02:36 PM

devotee offered silver umbrella weighing 1 25 kg at chintpurni temple

विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में शुक्रवार को श्रद्धा और आस्था का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। पंजाब के मोड़ मंडी से आए श्रद्धालु सुरेंद्र कुमार बंसल ने माता की पावन पिंडी पर सवा किलो (1.25 कि.ग्रा.) चांदी का भव्य छत्र अर्पित किया।

चिंतपूर्णी (राकेश): विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में शुक्रवार को श्रद्धा और आस्था का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। पंजाब के मोड़ मंडी से आए श्रद्धालु सुरेंद्र कुमार बंसल ने माता की पावन पिंडी पर सवा किलो (1.25 कि.ग्रा.) चांदी का भव्य छत्र अर्पित किया। इस छत्र की कीमत लगभग अढ़ाई लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार बंसल अपने परिवार के साथ माता के दर्शनों के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनकी एक मनोकामना थी, जिसके पूरा होने पर उन्होंने मां के चरणों में यह भेंट चढ़ाई है। आधुनिक कारीगरी से बना यह चांदी का छत्र मां की पिंडी की शोभा बढ़ा रहा है। पुजारी नवीन कालिया ने श्रद्धालु सुरेंद्र कुमार और उनके परिवार को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करवाई। इसके पश्चात उन्होंने परिवार की सुख-शांति और व्यापार में वृद्धि के लिए मां के चरणों में अरदास की।

सुरेंद्र कुमार बंसल पिछले कई वर्षों से लगातार मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार पर माता रानी की असीम कृपा है और मां के दरबार में उनका अटूट विश्वास है। मनोकामना पूर्ण होने पर उन्होंने मां का आभार व्यक्त किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!