केंद्र सरकार ने आज दिन तक लोगों के खातों में नहीं डाले 15-15 लाख रुपए : मुकेश अग्निहोत्री

Edited By Vijay, Updated: 11 Apr, 2024 09:26 PM

deputy cm mukesh agnihotri

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार गिराने की जो साजिश भाजपा ने रची थी, वह फेल हो चुकी है। लोकसभा और उपचुनाव भी कांग्रेस पार्टी जीतेगी।

टाहलीवाल/ऊना (गौतम): डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार गिराने की जो साजिश भाजपा ने रची थी, वह फेल हो चुकी है। लोकसभा और उपचुनाव भी कांग्रेस पार्टी जीतेगी। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश के कर्मचारी कांग्रेस को खुलकर वोटिंग करेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने महिलाओं के खाते में 1500 रुपए डालने की घोषणा भी कर दी है लेकिन विपक्ष ने आचार संहिता का अड़ंगा डालकर वह भी महिलाओं के खाते में नहीं डालने दिए। कांग्रेस ने जो गारंटी व वायदे जनता से किए हैं उन सभी को 5 वर्षों के भीतर पूरा किया जाएगा। केंद्र सरकार ने आज दिन तक लोगों के खातों में 15-15 लाख रुपए नहीं डाले हैं। 

भाजपा का ऑप्रेशन लोटस औंधे मुंह गिरा 
डिप्टी सीएम ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की क्या शक्तियां होती हैं, अब यह कुछ लोगों को समझ में आ गया होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने बहुत विवेक से फैसला लिया और जिन्होंने व्हिप का उल्लंघन किया, वे 6 लोग बाहर कर दिए गए। उन्होंने यह नहीं सोचा होगा कि वे पूर्व विधायक बन जाएंगे। एमएलए बनना कोई आसान काम नहीं है। कुछ नेताओं को गलतफहमी हो जाती है कि वे बहुत ताकतवर हो गए हैं लेकिन सबसे ताकतवर जनता है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में भाजपा का ऑप्रेशन लोटस औंधे मुंह गिरा है। कांग्रेस मजबूती से अपनी सरकार के 5 वर्ष पूरे करेगी। सांसद व हिमाचल में हो रहे उपचुनावों में भी जीत का परचम लहराएगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!