डिपो संचालकों ने किया निगम के आदेशों का विरोध, कहा-तुगलकी फरमान वापस न लिया तो बंद कर देंगे राशन लेना

Edited By Simpy Khanna, Updated: 09 Oct, 2019 10:04 AM

depot operators opposed the orders of the corporation

प्रदेश डिपो संचालक समिति के जिलाध्यक्ष पंचम राणा ने खाद्य आपूर्ति निगम के आदेशों की आलोचना की है। उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रदेश खाद्य आपूॢत निगम के एम.डी. ने प्रदेश डिपो संचालकों को फरमान जारी किया है कि डिपो धारक पहले खाद्य आपूर्ति निगम  के...

पपरोला (स.ह.) : प्रदेश डिपो संचालक समिति के जिलाध्यक्ष पंचम राणा ने खाद्य आपूर्ति निगम के आदेशों की आलोचना की है। उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के एम.डी. ने प्रदेश डिपो संचालकों को फरमान जारी किया है कि डिपो धारक पहले खाद्य आपूर्ति निगम  के गोदाम में जाकर राशन खरीदने के लिए पैसों की जानकारी जुटाएंगे कि राशन खरीदने के लिए कितने पैसे लगेंगे और उसके बाद डिपो धारक निगम के खाते में पैसे जमा कराकर उसकी रसीद गोदाम के प्रभारी को दिखाएंगे तब जाकर डिपो गोदामों से राशन प्राप्त होगा।

राणा ने बताया कि यह लंबी प्रक्रिया है इससे जहां एक ओर डिपो धारकों का समय बर्बाद होगा वहीं बार-बार गोदाम व बैंक के चक्कर लगाने में आॢथक नुक्सान भी होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस तुगलकी फरमान पर रोक लगाने व इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर यह फरमान वापस न लिया गया तो डिपो धारक निगमों के गोदामों से राशन उठाना बंद कर देंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!