परवाणु में बढ़ने लगा डेंगू का प्रकोप, 8 नए मामले अाए सामने

Edited By kirti, Updated: 14 Jul, 2018 10:19 AM

dengue outbreaks started growing in the sub genus 8 new cases

शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ई.एस.आई. अस्पताल में शुक्रवार को डेंगू के करीब 8 मामले आए हैं। इनमें से 4 मामले कालका शहर के हैं। गौर हो कि शहर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। रोजाना कई मरीज डेंगू का टैस्ट करवाने...

परवाणु  : शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ई.एस.आई. अस्पताल में शुक्रवार को डेंगू के करीब 8 मामले आए हैं। इनमें से 4 मामले कालका शहर के हैं। गौर हो कि शहर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। रोजाना कई मरीज डेंगू का टैस्ट करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। ई.एस.आई. अस्पताल मेंं अभी तक आए 35 मरीजों में से 14 कालका, 10 परवाणु के सैक्टर-3 से, 2 साथ लगते टकसाल व अन्य स्लम एरिया से सामने आए हैं। शुक्रवार को आए 8 डेंगू के मरीजों में 4 मामले कालका, 2 टकसाल, 1 ऊच्चा परवाणु व एक स्लम एरिया से है। 

हर वीरवार होगा ड्राई डे 
शहर में सामने आ रहे डेंगू के मामलों के बाद सरकार ने अब हर वीरवार को शहर के सभी सरकारी विभागों, संस्थाओं, घरों, दुकानों व अन्य जगहों पर ड्राई डे मनाने की अधिसूचना जारी की है। इस के तहत सभी लोगों अपने घरों, दुकानों , विभागों व अन्य स्थानों पर रखे पानी के सभी बर्तनों को खाली करना होगा और अपने आसपास सफाई व्यवस्था सुधारनी होगी ताकि डेंगू के फैलने की संभावना को रोका जा सके। 
  
होगी फोगिंग 
शहर में नगर परिषद द्वारा फोगिंग कर मच्छरों को मारने का काम शुरू किया गया है। इसके लिए सोलन से फोगिंग मशीन भी मंगवाई है। जहां पर एक बार फोङ्क्षगग की जा रही है, वहां पर दोबारा एक सप्ताह बाद भी फोगिंग करने का निर्णय लिया है। यहां पर सवाल यह खड़े हो रहे हैं कि परवाणु शहर में हर वर्ष डेंगू का प्रकोप पूरे जिला भर में सबसे अधिक क्यों हो रहा है। क्या यहां पर सफाई व्यवस्था सही नहीं है या फिर लोग डेंगू के प्रति जागरूक नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!