बस-बाइक की टक्कर में घायल महिला ने PGI में तोड़ा दम

Edited By Vijay, Updated: 09 Oct, 2019 05:09 PM

death of woman in pgi

मंगलवार को जमटा दोसड़का के समीप नाहन-ददाहू सड़क पर हुए निजी बस व बाइक हादसे में घायल महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपेंगी।

नाहन (धर्म): मंगलवार को जमटा दोसड़का के समीप नाहन-ददाहू सड़क पर हुए निजी बस व बाइक हादसे में घायल महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपेंगी। एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि ददाहू सड़क पर जमटा दोसड़का के समीप बीते दिन हुए बस-बाइक हादसे में घायल महिला तारा देवी (36) निवासी माईना संगड़ाह की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

गौर हो कि मंगलवार सुबह विपरित दिशा से आ रही एक बाइक व निजी बस आपस में टकरा गए थे। हादसे में बाइक पर सवार दंपत्ति केवल व तारा देवी घायल हो गए थे। तारा देवी की हालत को गंभीर देखते हुए मैडीकल काॅलेज नाहन से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया था, जहां महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, घायल केवल की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!