Edited By Vijay, Updated: 03 Nov, 2023 07:55 PM
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जलाड़ी में अध्ययनरत नघूं निवासी एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत शुक्रवार सुबह टांडा मेडिकल काॅलेज में स्क्रब टायफस के कारण हुई।
नादौन (जैन): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जलाड़ी में अध्ययनरत नघूं निवासी एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत शुक्रवार सुबह टांडा मेडिकल काॅलेज में स्क्रब टायफस के कारण हुई। मृतका संजना ठाकुर जमा दो कक्षा में आर्ट्स की छात्रा थी। पता चला है कि कुछ दिन पूर्व घास में पाए जाने वाले एक कीट जोकि चूहों में पाया जाता है, उसने छात्रा को काटा था। यह कीट अक्सर पहाड़ी व ठंडे स्थलों पर पाया जाता है। कीट के काटने के बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। छात्रा को पहले नादौन अस्पताल लाया गया था, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टांडा रैफर कर दिया गया था। गत 2 दिन से उसे वैंटीलेटर पर रखा गया था। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसने आखिरी सांस ली। स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू मल्होत्रा व अन्य स्टाफ ने छात्रा की मौत पर शोक प्रकट किया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here