मैहतपुर में सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बस ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Edited By Vijay, Updated: 27 Nov, 2022 07:29 PM

death of person due to hit by bus

ऊना जिले के मैहतपुर में सड़क पार कर रहे व्यक्ति की पंजाब रोडवेज की बस से टक्कर लगने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुच्चा सिंह (60) निवासी नैनवां, पंजाब के रूप में हुई है।

ऊना (विशाल): ऊना जिले के मैहतपुर में सड़क पार कर रहे व्यक्ति की पंजाब रोडवेज की बस से टक्कर लगने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुच्चा सिंह (60) निवासी नैनवां, पंजाब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब पंजाब रोडवेज की बस नंगल से अमृतसर जा रही थी। इस दौरान बस ने आरटीओ बैरियर के पास सड़क पार कर रहे सुच्चा सिंह को टक्कर मार दी। इस हादसे में सुच्चा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!