Edited By Vijay, Updated: 30 Nov, 2022 06:04 PM

श्री रेणुका जी क्षेत्र में बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर 2 व्यक्ति ददाहू की ओर आ रहे थे। इसी दौरान अचानक वे धनोई के निकट पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों की चपेट में आ गए।
श्री रेणुका जी (नरेंद्र): श्री रेणुका जी क्षेत्र में बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर 2 व्यक्ति ददाहू की ओर आ रहे थे। इसी दौरान अचानक वे धनोई के निकट पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत उन्हें ददाहू अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय नाहन रैफर कर दिया है। रेणुका थाने से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में लाइक राम (52) पुत्र माता राम निवासी काखोग की मौत हो गई है जबकि रामलाल (42) पुत्र मोही राम गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर द्वारा मृतक के परिजनों को 20 हजार की फौरी राहत राशि जारी की है जबकि घायल के परिजनों को 10 हजार की राशि दी गई है। मामले की तफ्तीश कर रहे आईओ संगीत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here