Una: अम्ब-ऊना हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की गई जान, परिवार पर टूटा दुखाें का पहाड़

Edited By Vijay, Updated: 07 Dec, 2025 03:46 PM

death of motorcyclist due to hit by car

अम्ब-ऊना हाईवे पर नंदपुर के समीप रविवार सुबह एक हिट एंड रन मामले में बाइक सवार व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान मदन शर्मा (46) पुत्र अमीं चंद निवासी अप्पर अन्दौरा के रूप में हुई है।

अम्ब (अश्विनी): अम्ब-ऊना हाईवे पर नंदपुर के समीप रविवार सुबह एक हिट एंड रन मामले में बाइक सवार व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान मदन शर्मा (46) पुत्र अमीं चंद निवासी अप्पर अन्दौरा के रूप में हुई है। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे की है। मदन शर्मा अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी नंदपुर पुल के पास ऊना की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल मदन शर्मा को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं मदन शर्मा की माैत से परिवार पर दुखाें का पहाड़ टूट पड़ा है।

थाना प्रभारी अम्ब रूप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। फरार कार चालक की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!