Edited By Vijay, Updated: 15 Feb, 2021 12:08 AM
जिला कुल्लू के भेखली इलाके में 7 साल की एक लड़की की पहाड़ी से गिर जाने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार लड़की के माता-पिता लड़की को लेकर अस्पताल आए।
कुल्लू (ब्यूरो): जिला कुल्लू के भेखली इलाके में 7 साल की एक लड़की की पहाड़ी से गिर जाने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार लड़की के माता-पिता लड़की को लेकर अस्पताल आए। लड़की हालांकि बयान देने की स्थिति में नहीं थी लेकिन उसके पिता के बयान पुलिस ने दर्ज किए। लड़की के पिता ने बताया कि शनिवार शाम लड़की घर के साथ खेत में खेल रही थी। इस दौरान वह अचानक खेत के साथ लगती पहाड़ी से करीब 30 फुट नीचे गिर गई।
लड़की को गिरते हुए सरला ने देखा था। घटना के बाद लड़की को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। लड़की की हालत गंभीर होने के कारण उसे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत पीजीआई रैफर किया, जहां ले जाते समय रास्ते में ही लड़की ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। एसपी गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है।