दर्दनाक हादसा : 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, हैड कांस्टेबल सहित 2 की मौत

Edited By Vijay, Updated: 21 Nov, 2020 06:47 PM

death of 2 in car accident

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमते नजर नहीं आ रहे है। आए दिन लोग सड़क हादसों में अपनी जान गवां रहे है। शनिवार को सुबह के समय तहसील सुन्नी के बडमैन धार के नजदीक एक कार सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

शिमला (जस्टा): हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमते नजर नहीं आ रहे है। आए दिन लोग सड़क हादसों में अपनी जान गवां रहे है। शनिवार को सुबह के समय तहसील सुन्नी के बडमैन धार के नजदीक एक कार सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक हैड कांस्टेबल व एक महिला की मौत हो गई है। वहीं 3 लोग घायल हुए है। घायलों में एक व्यक्ति सहित 2 बच्चियां शामिल हैं। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हादसे में जान गंवाने वाले हैड कांस्टेबल की पहचान 46 वर्षीय भूपिंद्र के तौर रूप में हुई है। यह शिमला में कार्यरत था और सुन्नी के तलाह गांव का निवासी था। वहीं मृतक 35 वर्षीय महिला यशोदा निवासी भराड़ा तहसील सुन्नी की रहने वाली थी। उसके पति हरीश और दोनों बेटियां 8 वर्षीय पूजा और 11 वर्षीय मन्नत को गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सुबह 7.30 बजे के करीब सूचना मिली की बडमैन के पास एक कार खाई में  गिरी है, जिस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने मौके पर पाया कि कार (एचपी 63ए-9928) सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी थी। इस दौरान हैड कांस्टेबल व महिला की मौके पर मौत हो गई थी।

बताया जा रहा है कि हरीश अपने परिवार सहित रिश्तेदार हैड कांस्टेबल भूपिंद्र की कार में सुन्नी से शिमला की तरफ आ रहे थे। कार को भूपिंद्र चला रहा था। यह हादसा कैसे हुआ है फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस की मामले को लेकर कार्रवाई जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसपी शिमला मोहित चावला ने हादसे की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!