श्मशानघाट के पास झाड़ियाें में मिला युवक का शव, ये बताई जा रही मौत की वजह

Edited By Vijay, Updated: 13 Oct, 2019 10:21 PM

deadbody of youth found in bushes

डमटाल पुलिस थाना के तहत छन्नी बेल्ली गांव में श्मशानघाट के पास देर सायं एक युवक का शव मिला है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव छन्नी बेल्ली में श्मशानघाट के पास झाड़ियाें में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना डमटाल पुलिस को...

डमटाल (सिमरन/कालिया): डमटाल पुलिस थाना के तहत छन्नी बेल्ली गांव में श्मशानघाट के पास देर सायं एक युवक का शव मिला है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव छन्नी बेल्ली में श्मशानघाट के पास झाड़ियाें में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना डमटाल पुलिस को दी गई। डमटाल पुलिस थाना के एएसआई शेर सिंह अपनी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास से साक्ष्य जुटाए। मृतक युवक के पास किसी भी तरह का कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों और थानों में इसकी सूचना दे दी है। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई लग रही है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी नूरपुर डॉ. साहिल अरोड़ा ने  बताया कि छन्नी बेल्ली में एक युवक का शव बरामद हुआ है, मगर शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और शव की शिनाख्त के लिए शव को नूरपुर अस्पताल में रखा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!