निर्वाचन आयोग के आदेशों पर DC शिमला को पद से हटाया, जानिए वजह

Edited By Ekta, Updated: 19 Mar, 2019 09:54 AM

dc shimla removed from post on election commission orders

केंद्रीय चुनाव आयोग (सी.ई.सी.) के आदेशों पर हिमाचल सरकार ने डी.सी. शिमला अमित कश्यप को पद से हटा दिया है। चौपाल में बिना अधिकारिक प्रक्रिया अपनाए 2 बार स्ट्रांग रूम खोलने के आरोप में एस.डी.एम. (सिविल) के बाद डी.सी. पर गाज गिरी है। इससे पहले सरकार...

शिमला (देवेंद्र हेटा): केंद्रीय चुनाव आयोग (सी.ई.सी.) के आदेशों पर हिमाचल सरकार ने डी.सी. शिमला अमित कश्यप को पद से हटा दिया है। चौपाल में बिना अधिकारिक प्रक्रिया अपनाए 2 बार स्ट्रांग रूम खोलने के आरोप में एस.डी.एम. (सिविल) के बाद डी.सी. पर गाज गिरी है। इससे पहले सरकार इसी मामले में एस.डी.एम. चौपाल मुकेश रिपस्वाल को पद से हटाकर उनके खिलाफ चार्जशीट तैयार कर चुकी है। राज्य सरकार ने इस मामले में डी.सी. शिमला को पद से हटाने को लेकर सी.ई.सी. से पुनर्विचार करने की गुहार लगाई थी क्योंकि जैसे ही डी.सी. शिमला को चौपाल में स्ट्रांग रूम खोलने की जानकारी मिली तो उन्होंने उसी वक्त निर्वाचन आयोग को पहले मौखिक तौर पर और बाद में लिखित में सूचित किया। सी.ई.सी. ने राज्य सरकार की इस दलील को खारिज करते जांच दल ने अपनी रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को सौंप दी है।

राजेश्वर गोयल को बनाया गया डी.सी. शिमला

हिमाचल सरकार ने अमित कश्यप को पद से हटानेके बाद 2012 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी राजेश्वर गोयल को डी.सी. शिमला लगाया है। वर्तमान में गोयल बतौर टी.सी.पी. डायरैक्टर सेवाएं दे रहे हैं, वहीं अमित कश्यप को डायरैक्टर टूरिज्म एंड सिविल एविएशन पद पर तैनाती दी गई है। अमित कश्यप इस पद का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे सी.पी. वर्मा को भारमुक्त करेंगे। डायरैक्टर टी.सी.पी. का अतिरिक्त कार्यभार भी अमित कश्यप को ही सौंपा गया है।

3 एच.ए.एस. के भी तबादला आदेश

हिमाचल सरकार ने सोमवार को 3 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। शिमला में मंडलीय आयुक्त के सहायक आयुक्त अजीत कुमार भारद्वाज को एस.डी.एम. चौपाल का दायित्व दिया है। उनकी तैनाती से तहसीलदार चौपाल एस.डी.एम. पद के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त होंगे। धर्मशाला में आर.टी.ओ. विशाल शर्मा को मंडी जिला के पधर में एस.डी.एम. तथा पधर के एस.डी.एम. अवनीश शर्मा को सहायक आयुक्त (लीव रिजर्व) बनाया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!