Solan: पूर्व सैनिक का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Sep, 2025 04:27 PM

darlaghat funeral military honors

ग्राम पंचायत धुन्दन के रिहाल गांव के पूर्व सैनैक सिपाही कन्हैया लाल का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे वर्ष 1965 में जैक राइफल्स में भर्ती हुए थे और वर्ष 1980 में सेवानिवृत्त हुए।

दाड़लाघाट (सोनी): ग्राम पंचायत धुन्दन के रिहाल गांव के पूर्व सैनिक कन्हैया लाल का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे वर्ष 1965 में जैक राइफल्स में भर्ती हुए थे और वर्ष 1980 में सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध में सक्रिय रूप से भाग लिया था। उनकी अंतिम यात्रा में 14 जीटीसी के कमांडैंट की ओर से आए नायब सूबेदार सूरज बहादुर कुमल तथा अन्य दो जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।

अर्की लीग के अध्यक्ष कैप्टन पदम देव ठाकुर, कैप्टन नरेश कुमार, सूबेदार मंजीत भाटिया, हवलदार नत्थूराम सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दाड़लाघाट लीग से कैप्टन हीरा लाल, कैप्टन नंद बाल, कैप्टन धमेद्र सिंह, कैप्टन जगजीत सिंह, हवलदार गोविंद राम सहित कई पूर्व सैनिकों ने भी पूर्व सैनिक कन्हैया लाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!