रेणुका मेले में इंडियन आइडल की कृतिका तंवर ने खूब बांधा समा, बिंदल ने लगाए ठुमके (Video)

Edited By Ekta, Updated: 08 Nov, 2019 11:46 AM

अंर्तराष्ट्रीय रेणुका मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार इंडियन आइडल कृतिका तंवर ने खूब समा बांधा। इसके अलावा हरियाणा के प्रसिद्ध हास्य कलाकार अरुण जैमिनी और इंडियन आइडल कुमार साहिल ने अपनी प्रस्तुति दी। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की...

नाहन (सतीश): अंर्तराष्ट्रीय रेणुका मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार इंडियन आइडल कृतिका तंवर ने खूब समा बांधा। इसके अलावा हरियाणा के प्रसिद्ध हास्य कलाकार अरुण जैमिनी और इंडियन आइडल कुमार साहिल ने अपनी प्रस्तुति दी।
PunjabKesari

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने किया। विधानसभा अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर जहां सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। वहीं मेले में मौजूद लोगों को मेले की शुभकामनाएं दी।  
PunjabKesari

इस दौरान स्टार कलाकार इंडियन आइडल फेम कृतिका तंवर ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। हालांकि मौसम खराब था बावजूद इसके लोग तंवर की प्रस्तुति पर खूब झूमे।
PunjabKesari

इस सांस्कृतिक संध्या में विशेष तौर पर आमंत्रित (पटियाला) एनजेडसीसी के कलाकारों समेत चंबा के सांस्कृतिक दल चम्बयाली ने लोक नृत्य प्रस्तुत कर हिमाचली लोक नृत्य की छटा बिखेरी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और स्थानीय कांग्रेसी विधायक विनय कुमार ने भी पहाड़ी नाटी ऊपर ठुमके लगाए।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!