पालमपुर में शूट हुई Gadar-2 फिल्म विवादों में, 56 लाख का बना बिल और 11 हजार रुपए देकर चले गए मेकर्स!

Edited By Vijay, Updated: 22 Dec, 2021 04:26 PM

controversy over the shooting of gadar 2 movie

हिमाचल के पालमपुर में शूट हुई Gadar-2 िफल्म विवादों में घिरती नजर आ रही है। एक मकान मालिक ने मेकर्स पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि फिल्म मेकर्स ने पालमपुर में एक घर शूटिंग के लिए किराए पर लिया था, जिसमें 10 दिन तक फिल्म के दृश्य...

पालमपुर (ब्यूरो): हिमाचल के पालमपुर में शूट हुई Gadar-2 िफल्म विवादों में घिरती नजर आ रही है। एक मकान मालिक ने मेकर्स पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि फिल्म मेकर्स ने पालमपुर में एक घर शूटिंग के लिए किराए पर लिया था, जिसमें 10 दिन तक फिल्म के दृश्य फिल्माए गए लेकिन अब मकान मालिक का कहना है कि फिल्म मेकर्स ने उसे पैसे नहीं दिए हैं। मकान मालिक के अनुसार फिल्म की शूटिंग के लिए 3 कमरे और एक हॉल किराए पर दिया गया था।
PunjabKesari, House Image

यही नहीं, शूटिंग के लिए उसके भाई का घर और साथ लगती 2 कनाल की भूमि का भी प्रयोग किया गया लेकिन अब कंपनी पैसे देने से इंकार कर रही है। फिल्म मेकर्स व मकान मालिक के बीच 56 लाख रुपए की बात तया हुई थी और एडवांस में 11 हजार रुपए दिए थे। मकान मालिक अब एडवांस में दिए 11 हजार रुपए भी लौटाना चाहता है और सैंसर बोर्ड से अपील की है कि फिल्म में उसके घर पर फिल्माए गए दृश्यों को हटाया जाए।

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग 10 दिनों तक पालमपुर के भलेड़ गांव में हुई। फिल्म के सभी मुख्य सीन पालमपुर में ही फिल्माए गए हैं। 10 दिनों तक अमीषा पटेल और सनी देओल के साथ फिल्म के कई कलाकार कांगड़ा के पालमपुर के भलेड़ गांव में गदर-2 की शूटिंग के लिए मौजूद थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!