Edited By Vijay, Updated: 05 Apr, 2024 08:52 PM
कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा होते ही पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतर जाएगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने होलीलॉज में मीडिया से ये बात कही। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत हिमाचल की बेटी है.....
शिमला (राक्टा): कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा होते ही पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतर जाएगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने होलीलॉज में मीडिया से ये बात कही। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत हिमाचल की बेटी है, हम उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी के खिलाफ भी व्यक्तिगत बयानबाजी करने से बचना चाहिए। चुनाव प्रचार के दौरान मुद्दों पर आधारित बात ही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगी।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि जनता की मांग के अनुसार उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी 17 हलकों में एक समान सांसद निधि बांटी है। लोगों की हर मांग को पूरा किया है। प्राकृतिक आपदा से प्रदेश को बड़ा नुकसान हुआ। केंद्र सरकार के पास इस मामले को उठाया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़के ठीक करने में मदद भी की लेकिन केंद्र सरकार ने पर्याप्त मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय में कंगना को यहां की जनता के बीच रहना चाहिए था। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों को जल्द तय कर लिया जाएगा। सरकार और संगठन एकजुट होकर चुनाव प्रचार में उतरेंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here