कांग्रेस प्रवक्ता ने साधा निशाना, बोले-निराशाजनक रहा PM मोदी व प्रदेश सरकार का कार्यकाल

Edited By Vijay, Updated: 13 Jan, 2019 07:17 PM

congress spokesman target on pm modi and himachal government

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता केशव नायक ने रविवार को सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता करते हुए प्रदेश व केंद्र सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओ.बी.सी.) को 27 प्रतिशत दिया जाता लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा उसे घटा कर 18 प्रतिशत...

सुंदरनगर: (नितेश): कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता केशव नायक ने रविवार को सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता  करते हुए प्रदेश व केंद्र सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओ.बी.सी.) को 27 प्रतिशत दिया जाता लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा उसे घटा कर 18 प्रतिशत कर रखा है उन्होंने कहा कि जब सवर्णों को केंद्र सरकार 10 प्रतिशत क्रीमीलेयर के अनुसार आरक्षण दे रही है तो हिमाचल प्रदेश सरकार सविधानिक तौर से 27 प्रतिशत क्यों नहीं दे रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है की जल्द ओ.बी.सी. कैटागिरी को 27 प्रतिशत आरक्षण दे। उन्होंने पी.एम. मोदी व मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि रेलवे विस्तार को लेकर सांसद बड़ी-बड़ी बातें अपने भाषणों में करते थे, वह भी उनके कार्यकाल में कतई नहीं हो पाया।

नेरचौक में बना मैडीकल कॉलेज यू.पी.ए.-2 की देन

उन्होंने कहा कि नेरचौक में बना मैडीकल कॉलेज यू.पी.ए.-2 की देन है लेकिन उसका व्यवस्थागत ढांचा भी केंद्र की ओर से सही नहीं हो पाया। यह सांसद की सबसे बड़ी नाकामियों में से एक है जबकि केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री भी प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कहा कि मैडीकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के मकसद से आसपास के क्षेत्रों के चिकित्सकों को स्थानांतरित किया जा रहा है, जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों तथा जिला के अन्य अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं बुरी तरह से चरमरा गई हैं। लोगों को उपचार के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। जिला के प्रमुख जोनल अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी चल रही है, जिस कारण जिला का अस्पताल भी उपचार के नाम पर सफेद हाथी साबित हो रहा है।

एन.एच. के नाम भाजपा ने जनता से किया धोखा

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश में 65 नए एन.एच. बनाने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक थोड़ा सा भी कार्य इन एन.एच. के निर्माण को लेकर शुरू नहीं हो पाया है जबकि केंद्र में भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। एन.एच. के नाम पर भाजपा ने प्रदेश की जनता को पूरी तरह से गुमराह किया। प्रदेश भाजपा भी पूर्व में इन एन.एच. को लेेकर बड़ी-बड़ी बातें किया करती थी लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल का एक साल बीतने के बावजूद भी अब तक इन एन.एच. की कोई डी.पी.आर. तक नहीं बन पाई है। यह प्रदेश की जनता के साथ सरासर धोखा है।

मोदी ने 2 बार किया हिमाचल का दौरा, एक फूटी कौड़ी नहीं मिली

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल भी निराशाजनक रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में 2 बार प्रदेश का दौरा किया परंतु एक फूटी कौड़ी भी प्रदेश को नहीं दी गई जबकि लाखों रुपए का वित्तीय बोझ प्रधानमंत्री के आने पर प्रदेश पर डाला गया। प्रधानमंत्री के आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपा कार्यकर्ता की भांति कार्य किया और विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लोगों को रैली में ले जाया गया। प्रदेश सरकार प्रदेश के लिए कोई नई योजना शुरू नहीं कर पाई है। केवल मात्र पूर्व की कांग्रेस सरकार की योजनाओं का विस्तार किया जा रहा है या उनके नाम बदल कर कार्य किया जा रहा है।

भाजपा का नारा भी नहीं हो रहा सार्थक

भाजपा का नारा शिखर की ओर हिमाचल भी सार्थक साबित नहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री का ध्यान केवल मात्र सराज की ओर ही है जबकि बाकि प्रदेश व जिला के अन्य विस क्षेत्रों को शिखर की ओर नहीं ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा की मोदी ने देश की जनता से 2014 में जूठे बादे किये लेकिन न देश से रोजगार खत्म हुआ न कोई बादा पूरा हुआ, लेकिन अब जेसे ही 2019 का चुनाव सामने है तो मोदी फिर से जनता को गुमराह करने में जुट गए है लेकिन जनता ने अब मन बना लिया है की मोदी सरकार को जड़ से उखाड़ फैंकना है।

नए अध्यक्ष से मजबूत होगी प्रदेश कांग्रेस

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष की तैनाती की है तथा प्रदेश कांग्रेस हाईकमान को मजबूती प्रदान करने के लिए उनके कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगी तथा आगामी लोकसभा चुनावों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की कुनीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर प्रदेश की चारों सीटें कांग्रेस की झोली में डालेगी। इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पार्षद नरेश सेन व यशपाल चंदेल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!