कांग्रेस ने जयंती पर याद किए पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, सीएम सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान

Edited By Vijay, Updated: 23 Jun, 2024 04:45 PM

congress remembers former cm virbhadra singh on his birth anniversary

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की 91वीं जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मंत्री विक्रमादित्य सिंह...

शिमला (राक्टा): पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की 91वीं जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मंत्री विक्रमादित्य सिंह, स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की बेटी सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश पूर्व सदस्य लोक पाल अभिलाषा सिंह, नंद लाल, मोहन लाल ब्राक्टा, हरीश जनारथा, नरेश चौहान, केहर सिंह खाची, यशवंत छाजटा सहित अन्य पार्टी नेताओं ने वीरभद्र सिंह के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाई जाएगी, इसको लेकर सब चीजों पर गौर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमा रिज पर लगाने की बात हो रही है, साथ ही रिज के इर्द-गिर्द कुछ स्थानों विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को लेकर पहले भी कुछ बातें हुई थीं और निश्चिततौर पर उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी। सुक्खू ने कहा कि वीरभद्र सिंह उनके प्रेरणास्रोत रहें है। करीब 20 से 22 वर्षों तक उनके साथ काम करने का मौका मिला। आधुनिक हिमाचल के विकास में वीरभद्र सिंह का बहुत बड़ा योगदान है। उनकी विकास की सोच व कार्यों को आगे बढ़ाना यह सब कांग्रेस का ध्येय है और यही उनके लिए कांग्रेस की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सीएम ने कहा कि छात्र राजनीति से लेकर विधायक बनने तक उन्होंने वीरभद्र सिंह से बहुत कुछ सीखा।
PunjabKesari

वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज मैदान में देखना चाहते हैं लोग : प्रतिभा
वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश के लोग चाहते हैं कि पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज मैदान में ही लगे। सीएम ने उनकी प्रतिमा लगाए जाने की बात कही है, जिसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करती हैं, साथ ही आशा है कि जल्द ही रिज पर प्रतिमा लगाने की दिशा में काम शुरू होगा। प्रतिभा सिंह ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि वीरभद्र सिंह राष्ट्रीय नेता से कम नहीं थे। प्रदेश के साथ ही राष्ट्र को भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। वह 6 बार सीएम रहने के साथ ही केंद्र में भी कई दफा मंत्री रहे। वीरभद्र सिंह राजनीति के एक ऐसे संस्थान थे, जिनकी दूरगामी सोच से आज हिमाचल प्रदेश देश में पहाड़ी राज्यों के एक आदर्श मॉडल के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कहा है कि एक ओर जहां प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार ने इस प्रदेश की नींव रखी थी, वहीं वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल के निर्माता के तौर पर जाना जाता रहेगा।
PunjabKesari

वीरभद्र के दिखाए रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ रहे : विक्रमादित्य
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आज बेशक स्वर्गीय वीरभद्र सिंह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके दिखाए रास्ते पर हम सब निरंतर आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि चाहे केंद्रीय मंत्री या फिर मुख्यमंत्री व सांसद के तौर पर हो, आधुनिक हिमाचल के निर्माण में वीरभद्र सिंह का अहम योगदान रहा है। प्रदेश के हर कोने को विकास की दृष्टि से सींचा है, उसी सोच को लेकर आगे चलेंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!