कांग्रेस ने 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लगाई 7 मंत्रियों की ड्यूटी, CPS के साथ ये भी किए अटैच

Edited By Vijay, Updated: 05 Apr, 2024 06:26 PM

congress puts 7 ministers on duty for bypolls to 6 assembly seats

प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों को लेकर होने वाले उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने 7 मंत्रियों की ड्यूटियां तय कर दी हैं। मंत्रियों के साथ सीपीएस, विधायक और जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों की फौज भी अटैच की गई है।

शिमला (राक्टा): प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों को लेकर होने वाले उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने 7 मंत्रियों की ड्यूटियां तय कर दी हैं। मंत्रियों के साथ सीपीएस, विधायक और जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों की फौज भी अटैच की गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति के बाद इस संबंध में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत कृषि मंत्री चंद्र कुमार को धर्मशाला विधानसभा में होने वाले उपचुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है और उनके साथ सीपीएस आशीष बुटेल, चेयरमैन आरएस बाली, डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया, जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के अध्यक्ष करण पठानिया और ब्लॉक अध्यक्ष हरभजन चौधरी को अटैच किया गया है। इसी तरह जिला ऊना के गगरेट विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ विधायक मलेंद्र राजन व सुदर्शन बबलू, जिलाध्यक्ष रणजीत राणा और ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र कंवर को अटैच किया गया है। इसी तरह शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह को कुटलैहड़ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रभारी बनाया गया है। दोनों मंत्रियों के साथ वाइस चेयरमैन भवानी सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैयर, जिलाध्यक्ष रणजीत राणा और कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष विवेक मिंका को अटैच किया गया है।

जगत सिंह नेगी को लौहाल-स्पीति का जिम्मा
बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को लाहौल-स्पीति विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का जिम्मा सौंपा गया है। उनके साथ सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक भुवनेश्वर गौड, जिलाध्यक्ष जी. ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष काजा राम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष केलांग रमेश कुमार और ब्लॉक अध्यक्ष उदयपुर देवी सिंह ठाकुर का अटैच किया गया है।

राजेश धर्माणी को बड़सर तो यादविंदर गोमा को सुजानपुर का जिम्मा
पार्टी ने तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को बड़सर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। इसी तरह उनके साथ विधायक संजय रत्न, जिलाध्यक्ष सुमन भारती और कार्यकारी अध्यक्ष संजय शर्मा को अटैच किया गया है। इसके साथ ही खेल मंत्री यादविंदर गोमा को सुजानपुर विधानसभा के होने वाले उपचुनाव का जिम्मा सौंपा गया है। उनके साथ विधायक सुरेश कुमार, जिलाध्यक्ष सुमन भारती और कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा को अटैच किया गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!