लाहौल-केलांग में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Edited By Vijay, Updated: 22 Nov, 2018 06:34 PM

congress on the streets in lahaul kelang sloganeering against government

लाहौल में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में एक आक्रोश रैली निकाल सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया।

मनाली: लाहौल में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में एक आक्रोश रैली निकाल सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। लाहौल के किसान-बागवानों की अनदेखी को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस ने सरकार पर किसान-बागवानों के साथ-साथ आम जनता की भी अनदेखी करने के आरोप जड़े। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञाल्सन ठाकुर की अध्यक्षता में निकाली गई आक्रोश रैली केलांग बाजार से होते हुए डी.सी. कार्यालय परिसर तक निकाली गई।

मियाढ़ घाटी में बोरियों में बंद सड़ रहा लाखों का आलू

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार लाहौल के लोगों की अनदेखी कर रही है। सितम्बर माह में भारी बर्फबारी से लाहौल के किसान-बागवानों को हुए लाखों के नुकसान को लेकर आज तक सरकार ने किसान-बागबानों को राहत राशि नहीं दी है। अभी भी मियाढ़ घाटी में लाखों का आलू बोरियों में बंद सड़ रहा है। सरकार ने मुआवजा देना तो दूर किसानों की फसल को मंडियों तक पहुंचाना जरुरी नहीं समझा है। जिला प्रवक्ता अनिल सहगल का कहना है कि कृषि मंत्री के गृह जिला में ही किसान-बागवानों को उनकी फसलों के नुक्सान का कुछ नहीं मिला तो प्रदेश के अन्य जिलों का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लागया जा सकता है।

डी.सी. के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा

रैली के बाद डी.सी. लाहौल-स्पीति के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा। ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मवेशियों को चारा मुहैया कराने, रोहतांग दर्रा जल्द खोलने, रोहतांग सुरंग से सप्ताह में दो दिन लोगों को आने व जाने की सुविधा प्रदान करवाने, दर्रा बंद होने पर हैलीकाप्टर सेवा आरंभ करवाने, लाहौल में पेट्रौल-डीजल उपलब्ध कराने की मांग की गई। कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने उक्त सभी मांगों को मानने के लिए सरकार को एक सप्ताह का समय दिया है। 

माननी होंगी मांगें : विधायक

लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर का कहना है कि कृषि मंत्री के गृह जिला में किसान-बागवानों की हालत काफी नाजुक हो गई है तो बाकि जिलों में क्या हालत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर किसानों व बागवानों के हुए नुकसान को लेकर जल्द कदम नहीं उठाया तो कांग्रेस आंदोलन और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को घाटी के लोगों की मांगे हरहाल में माननी होंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!