CM जयराम बोले-कांग्रेस मुक्त हुआ देश, अब कांग्रेस को गांधी परिवार मुक्त होने की जरूरत

Edited By Vijay, Updated: 24 May, 2019 04:44 PM

congress free country now congress needs to be free from gandhi family

लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की जीत से कांग्रेस सदमे में है। कांग्रेस ने एग्जिट पोल में ही अपनी हार देख कर ई.वी.एम. को लेकर रोना शुरू कर...

शिमला (योगराज): लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की जीत से कांग्रेस सदमे में है। कांग्रेस ने एग्जिट पोल में ही अपनी हार देख कर ई.वी.एम. को लेकर रोना शुरू कर दिया था। देश कांग्रेस मुक्त हो गया है अब कांग्रेस को गांधी परिवार मुक्त होने की जरूरत है क्योंकि राहुल गांधी अपनी परम्परागत सीट भी हार गए। पी.एम. मोदी सिर्फ देश के लिए काम करते हैं बाकी कुछ नही करते हैं। राष्ट्रवाद के नाम पर भाजपा जीती है।

इतिहास बनकर रहेंगी लोकसभा चुनाव में हुईं कुछ बातें

शिमला में पत्रकार वार्ता में उन्होंने हिमाचल में भाजपा को रिकॉर्ड बढ़त देने के लिए मतदाताओं का धन्यवाद किया और कहा कि इस चुनाव में कुछ ऐसी बातें हुईं है जो इतिहास बनकर रहेंगी। ये लोकसभा चुनाव सबसे लंबा चला। हिमाचल के इतिहास में आज तक के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत हासिल किया। हिमाचल के 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को बढ़त मिली है जो पहली बार ही हुआ है।

69 फीसदी वोट शेयर के साथ हिमाचल देशभर में नम्बर एक पर

उन्होंने कहा कि भाजपा को 69 फीसदी वोट शेयर के साथ हिमाचल देश भर में नम्बर एक पर रहा है। हिमाचल के 9 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की 30 हजार से ज्यादा बढ़त रही। 34 विधानसभा क्षेत्रों में 20 हजार ज्यादा से ज्यादा जबकि 21 विधानसभा क्षेत्रों में 10 हजार की बढ़त हासिल की। इस मर्तबा भाजपा के चारों प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीते। कांग्रेस के प्रत्याशी अपने विधानसभा क्षेत्र में भी बढ़त नहीं ले सके। मंडी से आश्रय शर्मा अपने ही बूथ में बढ़त हासिल नहीं कर सके और अपने विधानसभा क्षेत्र में 27 हजार मतों से पीछे रहे। कांगड़ा से पवन काजल 23 हज़ार से पिछड़ गए। सोलन से कर्नल धनी राम शांडिल 16 हजार से ज्यादा मतों से पिछड़ गए जबकि नयनादेवी से रामलाल ठाकुर अपने विधानसभा क्षेत्र से 10 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे रह गए।

कांग्रेस को प्रदेश में मिले मात्र 27 फीसदी वोट

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश में मात्र 27 फीसदी वोट मिले। रोहड़ू जैसे क्षेत्र से जहां लोकसभा चुनावों में कभी भाजपा को लीड नहीं मिली, इस मर्तबा वहां से भी भाजपा को बढ़त मिली है। भाजपा को सबसे ज्यादा लीड नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से 39 हजार की मिली और दूसरे स्थान पर सिराज 37 हजार व तीसरे नम्बर पर जोगिंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से मिली है। इसका श्रेय पी.एम. मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जाता है। उन्होंने कहा कि 2019 की विजय के लिए भाजपा ने 2014 से ही काम शुरू कर दिया था। मोदी व अमित शाह की मेहनत रंग लाई परिणामस्वरूप भाजपा प्रचंड बहुमत के आंकड़े तक पहुंची।

भाजपा को मंडी की सीट सुखराम की देन तो पोते को क्यों मिली हार

उन्होंने कहा कि हिमाचल में 106 जनसभाएं मुख्यमंत्री के रूप में चुनाव के दौरान कीं। 15 माह की सरकार के दौरान बहुत कुछ समझा भी सुना भी लेकिन जिन लोगों को यह गलतफहमी थी कि प्रदेश में वह ही हैं, वह जो बोलते हैं करते हंै वही होगा उन लोगों की गलतफमियां भी इन चुनावी परिणामों से दूर हुई हैं। सुखराम कहते थे कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को मंडी की सीट उनकी वजह से मिली तो फिर उनके पोते को मंडी से भी बढ़त क्यों नही मिल पाई।

2 मंत्री पद का स्थान खाली, उचित समय पर भरा जाएगा

कैबिनेट में बदलाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि 2 मंत्री पद का स्थान खाली हुआ है उनको समय रहते उचित समय पर भरा जाएगा। संगठन व नेताओं से बात करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। अनिल शर्मा अभी तक भाजपा के विधायक है। उनके बारे में रिपोर्ट मांगी गई है, उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!