अनुराग ठाकुर का विजयी रथ नहीं रोक पाई कांग्रेस, 17 में से 16 चुनाव हलकों पर लीड लेकर बनाया रिकाॅर्ड

Edited By Vijay, Updated: 05 Jun, 2024 01:44 PM

congress could not stop anurag thakur s victory chariot

भाजपा की हमीरपुर संसदीय हलके में घेराबंदी करने का कोई भी कांग्रेस पार्टी का पैंतरा कारगर सिद्ध नहीं हो पाया है। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 5वीं बार भाजपा के प्रत्याशी थे। उनकी जीत का रथ रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2022 से ही बिछात बिछानी...

ऊना (सुरेन्द्र शर्मा): भाजपा की हमीरपुर संसदीय हलके में घेराबंदी करने का कोई भी कांग्रेस पार्टी का पैंतरा कारगर सिद्ध नहीं हो पाया है। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 5वीं बार भाजपा के प्रत्याशी थे। उनकी जीत का रथ रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2022 से ही बिछात बिछानी शुरू की थी। इसी संसदीय हलके में सीएम, डिप्टी सीएम तथा एक कैबिनेट मंत्री भी आते हैं। 14 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस ने अनुराग को घेरने के लिए कई प्रयास किए लेकिन अंतत: जीत के सिकंदर अनुराग ही बने। हमीरपुर संसदीय हलके के तहत 5 जिलों के 17 चुनाव क्षेत्र आते हैं। यहां 2022 के चुनाव में केवल 5 ही भाजपा के विधायक जीते थे जबकि 2 आजाद और 10 पर कांग्रेस पार्टी को जीत मिली थी। यह अलग बात है कि बाद में भाजपा ने कांग्रेस में बगावत करवाई और सबसे अधिक 4 बागी इसी हलके से 2 आजाद विधायकों को भी भाजपा ने अपने साथ जोड़ा। दोनों तरफ से जोर आजमाइश हुई। हालांकि अनुराग ने अपनी जीत के लिए खुद ही पटकथा लिखी। बूथ लेबल तक चुनाव प्रबंधन किया और वह 5वीं बार 17 में से 16 चुनाव हलकों में लीड प्राप्त करने में कामयाब रहे।

अनुराग के जीत के रथ को रोकने में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी कामयाब नहीं हो पाए और उनके चुनाव क्षेत्र नादौन से अनुराग ठाकुर को 2 हजार से अधिक मतों की बढ़त लेने में कामयाब रहे। बिलासपुर जिला से कैबिनेट मिनिस्टर राजेश धर्माणी के चुनावी हलके में तो अनुराग जीत का नया रिकाॅर्ड ही स्थापित कर दिया। 13753 मतों की बढ़त हासिल की। 17 हलकों में से केवल डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का हरोली हलका ही कांग्रेस प्रत्याशी को 1535 मतों की बढ़त दे पाया। बाकी 16 चुनावी क्षेत्र ऐसे रहे जहां जीत अनुराग ठाकुर की हुई। यहां तक कि अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी के सदर हलके ऊना में भी बढ़त लेकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। 5वीं बार अपनी जीत को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनकी जीत का श्रेय हमीरपुर संसदीय हलके की देवतुल्य जनता को जाता है। वह इसके लिए जनता के आभारी हैं। हिमाचल ने तीसरी बार मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!