कांग्रेस ने शिमला संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए पर्यवेक्षक

Edited By Vijay, Updated: 02 May, 2024 05:28 PM

congress appointed observers

हिमाचल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर शिमला संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों को लेकर पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां कर दी हैं। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने सोलन जिला को लेकर 27 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया...

शिमला (राक्टा): हिमाचल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर शिमला संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों को लेकर पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां कर दी हैं। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने सोलन जिला को लेकर 27 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया है। इसके तहत जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सोलन शिव कुमार और ब्लॉक अध्यक्ष संजीव ठाकुर को अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त समन्वय समिति में रोहित शर्मा, रमेश ठाकुर, अरुण शर्मा, मुकेश शर्मा, हमिंदर ठाकुर, सुरेंद्र सेठी, अरविंद गुप्ता, कुशल जेठी, जितेंद्र ठाकुर बंटी, बलदेव ठाकुर, सुंदर सिंह जसवाल, कुल राकेश पंथ, ओमप्रकाश शर्मा, सरदार सिंह ठाकुर, इंद्र पाल, भूपेंद्र कश्यप, जतिन साहनी, अजय चौहान, मोहन मेहता, जगमोहन मल्होत्रा, अजय वर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, सुभाष वरमानी, अंकुश सूद व सुरेंद्र सिंह कश्यप को शामिल किया गया है। इसके साथ ही निशांत ठाकुर को रोहड़ू विधानसभा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

इसी तरह विजय चौहान जुब्बल कोटखाई, कुशाल मुंगटा चौपाल, राजेश वर्मा ठियोग, किरण दत्ता शिमला ग्रामीण, भूपेंद्र कंवर शिमला शहरी, अजय चौहान कसुम्पटी, मदन चौधरी सोलन, ओप शर्मा अर्की, शिवदत्त ठाकुर दून, प्रताप ठाकुर नालागढ़, गगन चौहान कसौली, अरूण मैहता शिलाई, चंद्रशेखर पांवटा साहिब, देवानंद नाहन, भरत भूषण मोहिल श्री रेणूका जी और संजय भंडारी को पच्छाद विस का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने कहा है कि यह सब नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई है। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर को शिमला संसदीय क्षेत्र का सह प्रभारी नियुक्त किया है। वह शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का चुनाव कार्यों में सहयोग करेंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!