हिमाचल में चल रही सियासी उठापटक के बीच सीएम सुक्खू पहुंचे दिल्ली, हाईकमान से की मुलाकात

Edited By Vijay, Updated: 07 Mar, 2024 11:22 PM

cm sukhvinder singh

प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार को कैबिनेट बैठक के बाद दिल्ली पहुंचे। इसी कड़ी में देर शाम दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ उनकी अहम बैठक हुई।

शिमला (राक्टा): प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार को कैबिनेट बैठक के बाद दिल्ली पहुंचे। इसी कड़ी में देर शाम दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ उनकी अहम बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की कांग्रेस हाईकमान के साथ प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक, आगामी लोकसभा और संभावित विधानसभा उपचुनाव के साथ ही बागी नेताओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस तरह मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही निगम व बोर्ड में नियुक्तियों पर भी मंथन होने की सूचना है। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित अन्य नेता मौजूद रहे। दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यसमिति की आयोजित बैठक में भी सीएम ने भाग लिया है। मुख्यमंत्री के साथ ही पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी दिल्ली गए हैं। 

सत्ता-संगठन में बेहतर तालमेल को लेकर कई कदम उठा सकते हैं सीएम
गौर हो कि राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस के 6 बागियों द्वारा क्रॉस वोटिंग करने के बाद जो सियासी परिस्थितियां बनी हैं, उसको देखते हुए मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री वापस लौटने पर सत्ता-संगठन में बेहतर तालमेल को लेकर कई कदम उठा सकते हैं। इससे पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी दिल्ली जाकर अपना पक्ष रख चुके हैं। वहीं शुक्रवार को मुख्यमंत्री कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा से मुलाकात कर सकते हैं।

पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर एक्शन
कांग्रेस हाईकमान को हिमाचल भेजे गए पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इसके बाद ही कांग्रेस हाईकमान ने एक्शन में आते हुए सबसे पहले बागी नेता सुधीर शर्मा को एआईसी के सचिव पद से हटाया, साथ ही अब मुख्यमंत्री को दिल्ली बुलाया है। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर संगठन में भी बड़ा फेरबदल हो सकता है। सूत्रों की मानें तो पर्यवेक्षकों ने सरकार में किसी भी तरह के फेरबदल न किए जाने की पैरवी की है। इसके साथ ही एक मंत्री की नाराजगी और उससे उभरने वाले संभावित समीकरणों का भी उल्लेख अपनी रिपोर्ट में किया है। मुख्य रूप से 5 से 6 बिंदुओं पर रिपोर्ट केंद्रित है। साथ ही कई सुझाव भी दिए गए हैं। विधानसभा में 68 में से 40 सीट होने के बावजूद राज्यसभा चुनाव में मिली हार पर कांग्रेस हाईकमान ने सूत्रों के अनुसार नाराजगी जताई है।

सीएम व मंत्री अलग-अलग गए दिल्ली
मुख्यमंत्री सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह वीरवार को कैबिनेट की बैठक के बाद दिल्ली गए। दोनों ही नेता अलग-अलग दिल्ली के लिए रवाना हुए। विक्रमादित्य सिंह का कहना था कि वे आधिकारिक टूअर पर दिल्ली जा रहे हैं। वहीं कैबिनेट से पहले विक्रमादित्य सीएम से मिलने ओकओवर पहुंचे थे, जिसके बाद वे सीएम के साथ ही वाहन में सचिवालय गए। सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिल्ली से वापस लौटेंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!