लोकसभा चुनाव से पहले मिशन कांगड़ा को धार देने में जुटे सीएम सुक्खू

Edited By Vijay, Updated: 08 Feb, 2024 12:10 AM

cm sukhvinder singh

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन के साथ ही सुक्खू सरकार पूरी तरह इलैक्शन मोड में है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की सत्ता की धुरी कहलाने वाले कांगड़ा के साथ ही चम्बा जिले पर फोकस कर पूरे कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र में पार्टी की...

धर्मशाला (सौरभ): लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन के साथ ही सुक्खू सरकार पूरी तरह इलैक्शन मोड में है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की सत्ता की धुरी कहलाने वाले कांगड़ा के साथ ही चम्बा जिले पर फोकस कर पूरे कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र में पार्टी की सियासी जमीन पुख्ता करने की रणनीति पर आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। दोनों जिलों की सियासत को साधने के साथ ही 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री की रणनीति अपनी सरकार के 14 माह के कार्यकाल की उपलब्धियां रखने के साथ ही चुनाव से पहले जनता का मूड भांपने की है। सुक्खू बीती 19 जनवरी को अपने ससुराल जसवां प्रागपुर में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम के जरिए मिशन कांगड़ा की शुरूआत कर चुके हैं। इस मिशन को धार देने की कड़ी में मुख्यमंत्री वीरवार को अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन के साथ लगते जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी के एक दिन के प्रवास के दौरान अम्ब-पठियार में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में भाग लेंगे, साथ ही करीब 204 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के शुभारंभ व शिलान्यास कर ज्वालामुखी की जनता को बड़ी सौगात भी मुख्यमंत्री देने जा रहे हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री जिला चम्बा के भटियात में 10 फरवरी को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अगुवाई करने के अलावा विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व नींव पत्थर रखेंगे। 

विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को झुठलाने के लिए मुख्यमंत्री ने खुद मोर्चा संभाला
सरकार से जुड़े सूत्रों की मानें तो 10 विधायक होने के बावजूद जिला कांगड़ा की उपेक्षा करने के विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को झुठलाने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने खुद मोर्चा संभाला है। बीते 17 जनवरी को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की शुरूआत के बाद से जिला कांगड़ा के 9 विधानसभा हलकों में इनका आयोजन हो चुका है। कृषि व पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार के अलावा जिले के तमाम मुख्य संसदीय सचिव इन कार्यक्रमों में भाग लेकर जनसमस्याओं का निपटारा कर रहे हैं। कांगड़ा जिले की सियासी अहमियत को देखते हुए सुक्खू सरकार बीते 11 दिसम्बर को अपने एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर राज्य स्तरीय समारोह प्रदेश का सियासी केंद्रबिंदु बन चुके धर्मशाला में आयोजित कर चुकी है। जिले को पर्यटन राजधानी बनाने की योजना को धरातल पर उतारने में सरकार गम्भीरता से जुटी हुई है। 

कांगड़ा में कई बड़े प्रोजैक्ट्स पर काम शुरू
जिला कांगड़ा के इंदौरा औद्योगिक क्षेत्र में बीते दिसम्बर माह में बड़े उद्योग की आधारशिला रखने के बाद जल्द ही दुबई के निवेशकों के सहयोग से जिले में टूरिज्म व हॉस्पिटैलिटी से जुड़ी इकाइयां स्थापित करने की योजना पर काम शुरू हो चुका है। धर्मशाला के निकट ढगवार में बड़े यूनिटी मॉल व दुग्ध प्रसंस्करण इकाई की स्थापना के प्रोजैक्ट भी पाइपलाइन में हैं। तमाम बाधाओं के बावजूद कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार व जिले में नए हैलीपोर्ट निर्माण के लिए भी सुक्खू सरकार ने कवायद तेज कर दी है।

क्या कहते हैं कांग्रेस प्रदेश सचिव व मीडिया समन्वयक
कांग्रेस प्रदेश सचिव व मीडिया समन्वयक पुनीत मल्ली ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार जिला कांगड़ा को पूरा अधिमान दे ही है। पर्यटन राजधानी बनाने के अलावा जिले में कई बड़े प्रोजैक्ट्स पर काम चल रहा है जो इस साल धरातल पर उतरेंगे। ऐसे में विपक्षी भाजपा द्वारा सरकार पर जिले की अनदेखी के आरोप लगाने का कोई आधार ही नहीं है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!