भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए गठित किया राज्य चयन आयोग, जल्द घोषित होगा JOA IT परीक्षा परिणाम : सीएम

Edited By Vijay, Updated: 09 Jan, 2024 10:24 PM

cm sukhvinder singh

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग में पिछली सरकार के कार्यकाल में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ और पेपर बेचे गए। भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए वर्तमान राज्य सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर इसके स्थान पर...

नादौन (जैन): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग में पिछली सरकार के कार्यकाल में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ और पेपर बेचे गए। भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए वर्तमान राज्य सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर इसके स्थान पर राज्य चयन आयोग गठित किया है, जिसमें भर्ती की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से होगी। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न सरकारी विभागों में 20000 भर्तियां करने जा रही है और जेओए आईटी परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। राज्य ने इस लड़ाई को सुप्रीम कोर्ट तक लड़ा तथा फैसला राज्य सरकार के हक में आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती में महिला आरक्षण को बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 4000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने उनके कल्याण के लिए देश का पहला कानून बनाया और मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना की शुरूआत की। इसके साथ ही अगले बजट में विधवाओं और एकल नारी के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च वहन करने के लिए राज्य सरकार एक योजना लाएगी।

मुख्यमंत्री ने किया सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को ग्राम पंचायत मनसाई के गांव मनसाई व सदोह के आमजनमानस से मिलकर  सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गांव वासियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। लोगों ने पंचायत के विकास के लिए मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए करोड़ों रुपए की सहायता के लिए उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी आप प्रपोजल बना कर भेजो सरकार पैसा देगी।

केंद्र से 9700 करोड़ रुपए का क्लेम लेने के लिए अड़ंगे न डालें भाजपा नेता
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार 17 जनवरी से सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम शुरू कर रही है लेकिन विधायकों द्वारा इस कार्यक्रम को 8 जनवरी से शुरू किया गया है, जिसके चलते विधायक सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों के बारे में जनता को अवगत करवा रहे हैं। इस दौरान लोगों को हिमाचल में आई हुई आपदा के बारे में अवगत करवाया जाएगा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल की कोई मदद नहीं की है। उन्होंने बताया कि आगामी समय में सरकार द्वारा क्या जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जाएंगी, इसके बारे में भी लोगों को जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र ने आपदा के समय में कोई आर्थिक मदद नहीं की बल्कि आपदा पर मिलने वाली रूटीन की आर्थिक सहायता दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के लिए केंद्र ने स्पैशल आर्थिक सहायता जारी नहीं की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल ने आपदा पर केंद्र सरकार को 9700 करोड़ रुपए का क्लेम भेजा है। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं को चेताया कि इस क्लेम को लेने के लिए अड़ंगें न डालें और क्लेम दिलवाने में मदद करें। 

हिमाचल में देखने को मिल रहा क्लाइमेट चेंज का प्रभाव 
हिमाचल प्रदेश में सूखे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में क्लाइमेट चेंज का प्रभाव देखने को मिल रहा है जिसके चलते हिमाचल में सूखा पड़ रहा है। यह हिमाचल ही नहीं बल्कि अन्य स्थानों पर भी इसका प्रभाव आने वाले समय में देखने को मिलेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजमोहन सोनी, कमल कम्मी, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी सोनी, कांग्रेसी नेता बलजीत संधू, मोंटी संधू, मूगंरू सोनी, पवन शर्मा, राजेंद्र व बेला पंचायत उपप्रधान अजय अत्री सहित पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!